• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए मुंबई से भिड़ेगा हैदराबाद

Desk by Desk
03/11/2020
in Categorized
0
SunRisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हराकर लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए मंगलवार को शारजाह में मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं।

आक्रामक जॉनी बेयरस्टो को अंतिम 11 से बाहर करने का कठिन फैसला लेने के बाद टीम सही संयोजन बनाने में कामयाब दिख रही है। ऋद्धिमान साहा ने डेविड वॉर्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को ऑलराउंडर खिलाड़ी का विकल्प दिया है।

सौरव गांगुली ने बताया- ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा जाएंगे या नहीं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है।

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई अपने पिछले मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराकर प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नई और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है। रोहित की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं।

Tags: cricketCricket Leaguecricket newsDavid WarnerDisneyhardik pandyaHindi Cricket NewsHotstarHotstar DisneyHyderabadHyderabad's Playing xiIndian Premier LeagueIPL 2020IPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsIPL ProgramJaspreet Bumrahlatest ipl newsmi vs srhmi बनाम srhMumbai IndiansMumbai Indians Playing XIMumbai Indians Sunrisers Hyderabad Live TelecastMumbai Playing xiRashid KhanRohit Sharmasrh vs misrh बनाम miSunRisers HyderabadSunrisers Hyderabad Playing XIआईपीएल 2020मुंबई इंडियंसमुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवनमुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद लाइव टेलिकास्टसनराइजर्स हैदराबादहैदराबाद
Previous Post

सौरव गांगुली ने बताया- ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा जाएंगे या नहीं

Next Post

कोरोना संकट के चलते कर्ज पुनर्गठन कराना हुआ मुश्किल

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
economy

कोरोना संकट के चलते कर्ज पुनर्गठन कराना हुआ मुश्किल

यह भी पढ़ें

Arrested

एक किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

16/04/2022
3 planets will transit

7 मार्च राशिफल: आज इन जातकों की किस्मत होगी मेहरबान

07/03/2022
fact check

महिलाओं के खातों में हर महीने 2000 रुपये डाल रही मोदी सरकार

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version