• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में 6 लीटर से ज़्यादा रखना है शराब तो लेना होगा लाइसेंस

Desk by Desk
24/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
घर में 6 लीटर से ज़्यादा शराब Over 6 liters of alcohol at home

घर में 6 लीटर से ज़्यादा शराब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब अगर आपको अपने घर में 6 लीटर से ज़्यादा शराब रखनी है तो इसके लिए पहले आपको एक प्राइवेट लाइसेंस लेना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं लाइसेंस के लिए 12,000 फीस जमा करने के अलावा आपको अपने इनकम टैक्स के पांच साल के आयकर का रिटर्न के साथ-साथ आधार कार्ड की कॉपी भी जमा करनी पड़ेगी।

आबकारी विभाग के ताजा सर्कुलर ने शराब के शौकीनों की नींद उड़ा दी है। नये आदेश के अनुसार शराब पीने वाले लोगों को अगर घर में 6 लीटर से ज़्यादा शराब की बोतल रखनी है, तो उसके लिए 12,000 रुपये जमा करके लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस फीस के साथ ही 51000 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करने होंगे। बता दें कि अभी तक अपने उपयोग के लिए शराब रखने के लिए सरकार की ओर से कोई सीमा तय नहीं की गयी थी। लेकिन अब बिना लाइसेंस शराब रखने की सीमा चार बोतल तक तय की गयी है।

साइबर इकोनॉमिक फ्रॉड : एटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार किया चीनी दम्पति को

आदेश के तहत शराब रखने की यह सीमा देशी, विदेशी और आयातित सभी तरह की शराब को तय सीमा तक खरीदने, ले जाने और घर पर रखने पर लागू होगी। आदेश में कहा गया है कि लाइसेंस लेने के बाद व्यक्ति अपने उपयोग के लिए, रिश्तेदारों, दोस्तों को शराब परोस सकता है, लेकिन इसके लिए वह कोई भुगतान नहीं ले सकता है। प्राइवेट लाइसेंस जिला कलेक्टर जारी करेगा और यह सिर्फ मूल निवास के लिए मान्य होगा। इसका मतलब आप किसी अन्य व्यक्ति के घर में नहीं रख या इस्तेमाल नहीं कर सकते।

प्राइवेट लाइसेंस के लिए वही लोग पात्र होंगे जो पिछले पांच साल से अपना आयकर जमा कर रहे हों और इसमें अपने इनकम टैक्स रिटर्न की स्वप्रमाणित कॉपी जमा करनी होगी। इसके अलावा आवेदक को अपने पैन कार्ड व आधार कार्ड की स्वप्रमाणित कॉपी देना अनिवार्य होगा। आवेदक को अपने मूल निवास के दस्तावेज़ भी जमा करने होंगे और इससे सम्बंधित के नोटराइज़्ड शपथ पत्र भी जमा करना होगा।

लाइसेंस की अवधि एक साल तय की गयी है। साथ ही एक मूल निवास के आधार पर एक ही व्यक्ति को लाइसेंस जारी किया जायेगा। गेस्ट हाउस और फार्म हाउस के लिए अलग से लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा की 21 साल से कम उम्र के सदस्य उस जगह प्रवेश न सकें जहां शराब स्टोर की गयी है।

बता दें कि राज्य सरकार ने आबकारी विभाग से वर्ष 2021-22 में 34,500 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 28,300 करोड़ रुपए के लक्ष्य रखा था। इस बार सरकार का लगभग छह हजार करोड़ अधिक राजस्व वसूलने का लक्ष्य है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए देशी और विदेशी शराब की फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप की वार्षिक लाइसेंस फीस में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है। जबकि इस साल राज्य में बीयर की फुटकर दुकानों के लाइसेंस फीस में कोई वृद्धि नहीं की गयी है।

Tags: 6 liters alcoholalcoholआधार कार्डआधार कार्ड की कॉपीआबकारी विभागइनकम टैक्सइनकम टैक्स रिटर्न की स्वप्रमाणित कॉपी जमाघर में 6 लीटर से ज़्यादा शराबनोटराइज़्ड शपथ पत्रराज्य सरकारलाइसेंस फीस का भुगतान ऑनलाइनवार्षिक लाइसेंस फीसविदेशी शराबशराब की बोतलसिक्योरिटी जमा
Previous Post

साइबर इकोनॉमिक फ्रॉड : एटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार किया चीनी दम्पति को

Next Post

स्पेन की मारिन और डेनमार्क के एक्सलसन ने जीते थाईलैंड ओपन खिताब

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi will inaugurate the Ganga Expressway on April 29.
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

18/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास: मुख्यमंत्री

18/04/2026
CM Yogi
Main Slider

बंगाल की धरती पर गरजे सीएम योगी- ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है

18/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/04/2026
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक दक्षता में यूपी को बड़ी उपलब्धि

18/04/2026
Next Post
thailand open

स्पेन की मारिन और डेनमार्क के एक्सलसन ने जीते थाईलैंड ओपन खिताब

यह भी पढ़ें

road accident

सड़क किनारे खड़े वाहनों को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, CM योगी ने जताया दुख

24/04/2021
Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

13/11/2021
वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन Organizing tree plantation program

झील बचाओ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version