• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइबर इकोनॉमिक फ्रॉड : एटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार किया चीनी दम्पति को

Desk by Desk
24/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
साइबर इकोनॉमिक फ्रॉड Cyber economic fraud

साइबर इकोनॉमिक फ्रॉड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) ने साइबर इकोनॉमिक फ्रॉड करने वाले गैंग में शामिल दो चीनी नागरिकों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में पति-पत्नी हैं। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर फर्जी सिमकार्ड मिले हैं। इनके द्वारा एक हजार से ज्यादा एक्टिवेटेड सिम अन्य लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। एटीएस ने इससे पहले इस गैंग के 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस गैंग में शामिल विदेशी नागरिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि नोएडा से गिरफ्तार किए गए पोचंली टेंगली उर्फ ली टेंग ली (महिला) और जू जुंफी उर्फ जुलाही (पुरुष) ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। दोनों चीनी नागरिक एक्टिवेट सिम हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कई होटलों के मैनेजरों को उपलब्ध कराते थे।

गिरफ्तार किये गये दम्पति ने एटीएस को बताया कि है कि उन्होंने प्री-एक्टिवेटेड सिम को गुड़गांव स्थित होटल के चीनी मालिक के निर्देश पर चीनी मैनेजर को उपलब्ध कराया था। इनमें से एक चीन में रहता है। जिससे अभियुक्त वीचैट ऐप के माध्यम से जुड़े थे। होटल मैनेजर को अब तक 1000 प्री-एक्टिवेटेड भारतीय सिम अभियुक्तों के द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में उन लोगों की तलाश की जा रही है। दोनों अभियुक्तों में महिला आरोपी का बिजनेस वीजा की वैधता सितंबर 2020 में और पुरूष आरोपी की बिजनेस वीजा की वैधता अगस्त 2020 में समाप्त हो चुकी है। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद ये भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

गणतंत्र दिवस पर यातायात में रहेगा फेरबदल, घर से निकलने से पहले पढ़े ये रिपोर्ट

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि यह गिरोह फर्जी सिम कार्ड हासिल कर विभिन्न बैंकों में आॅनलाइन खाता खोलते थे। फिर आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धनराशि को उन खातों में डालकर कुछ ही समय में कार्डलेस ट्रांजेक्शन कर लेते थे। इन पैसों का किस काम में प्रयोग हुआ है, इसकी जांच चल रही है। चूंकि चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई है, इसलिए चीनी दूतावास को सूचना दी गई है।

बता दें यूपी एटीएस ने पिछले सप्ताह वितरकों-रिटेलरों से प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड लेकर दिल्ली में बेचने वाले प्रेम सिंह समेत 14 शातिरों को दबोचा था। एटीएस ने पिछले शनिवार को मुरादाबाद, अमरोहा, संभल सहित दिल्ली में छापेमारी की थी। इस गिरोह में विदेशी नागरिकों को शामिल होने की आशंका के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली में इस तरह करीब 1500 सिम बेचे गए। करीब पचास लाख रुपये ट्रांजेक्शन की बात सामने आयी थी।

Tags: ATSATS arrested Chinese coupleATS arrested Chinese couple from NoidaCyber economic fraudnoidaअपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्थाएटीएसएटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार किया चीनी दम्पति कोचीनी दम्पतिनोएडायूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयडसाइबर इकोनॉमिक फ्रॉड
Previous Post

गणतंत्र दिवस पर यातायात में रहेगा फेरबदल, घर से निकलने से पहले पढ़े ये रिपोर्ट

Next Post

घर में 6 लीटर से ज़्यादा रखना है शराब तो लेना होगा लाइसेंस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
Next Post
घर में 6 लीटर से ज़्यादा शराब Over 6 liters of alcohol at home

घर में 6 लीटर से ज़्यादा रखना है शराब तो लेना होगा लाइसेंस

यह भी पढ़ें

rubina abhinav

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच हुई जमकर तू-तू,मैं-मैं

27/11/2020
25 lakhs old notes found

25 लाख के पुराने नोटों के साथ 11 लोग गिरफ्तार, एटीएम कार्ड और असलाह बरामद

26/02/2021
'Pooja Sharma' eager to be a part of Bigg Boss 15

बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं ‘पूजा शर्मा’

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version