• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले पूर्व स्पीकर को सख्त सजा देगी इमरान सरकार

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अयाज सादिक MP Ayaz Sadiq

अयाज सादिक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई मामले में पाकिस्तान की पोल खुलने से पूरी ​दुनिया में किरकिरी हो रही है। इससे बौखलाई पाकिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख की पोल खोलने वाले नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक को जल्द ही इमरान खान और सेना के जुल्मों का सामना करना पड़ेगा।

अयाज सादिक को सच बोलने की सजा उन्हें भुगतनी होगी। इमरान खान की सरकार में सूचना मंत्री शिबली फराज ने बकायदा धमकी देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो गलती अयाज सादिक की है उसके लिए माफी नहीं दी जा सकती है और इसकी सजा दी जाएगी।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देते हुए भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। हालांकि, ‘डॉग फाइट’ में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से उन्होंने सफलतापूर्वक इजेक्ट किया और उन्होंने पीओके में लैंड किया था। पाकिस्तान ने भारत के दबाव और प्रतिक्रिया से डरकर अभिनंदन को रिहा करने का फैसला किया था। पाकिस्तान के सांसद अयाज सादिक ने भी इसकी पुष्टि की है।

पत्नी को 5000 में बेचा, खरीददारों ने 21 दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म

सांसद अयाज सादिक ने कहा कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर बुलाई गई बैठक में खुद पीएम इमरान खान ने आने से इनकार कर दिया था। उसमें पाक आर्मी चीफ आए तो मगर उनके पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना था, कहीं भारत अटैक न कर दे। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अगर अभिनंदन को सीमा पार नहीं जाने देंगे तो भारत रात 9 बजे पाकिस्तान पर हमला कर देगा।

अक्सर परमाणु हमले की गीदड़ भभकी देने वाले पाकिस्तान की पोल खुली तो अब उसे चेहरा छिपाने की जगह नहीं मिल रही है। यही वजह है कि अब इमरान सरकार अयाज सादिक से बदला लेने पर तुल गई है। इमरान के मंत्री शिबली फराज ने ट्वीट किया, कि अयाज सादिक ने जो कहा वह माफी योग्य नहीं है। अब कानून अपना काम करेगा। फराज ने जोर देकर कहा कि राज्य को कमजोर करना अक्षम्य अपराध है और सादिक और उनके समर्थकों को इसकी सजा दी जाएगी।

पाकिस्तान पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि अयाज सादिक को सच बोलने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, आखिर उन्होंने सेना की पोल खोल दी है। पाकिस्तान में यह नया नहीं है, सेना से पंगा लेने वालों को अक्सर अपनी जान गंवानी पड़ती है या फिर यातनाओं से उनकी जिंदगी को जहन्नुम बना दिया जाता है। आने वाले समय में अयाज के साथ भी ऐसा ही हो सकता है।

गौरतलब है कि पहले भी पीएमएल-एन के दो वरिष्ठ सांसदों ने आरोप लगाया था कि पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार भारतीय पायलट को छोड़ने का फैसला दबाव में ले रही है। अयाज सादिक ने बैठक के ब्योरे को संसद में रखकर सच को दुनिया के सामने ला दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह आर्मी चीफ के पैर कांप रहे थे और विदेश मंत्री ने कहा कि अभिनंदन को नहीं छोड़ा गया तो भारत रात 9 बजे हमला कर देगा।

इससे पहले पाकिस्तान सेना ने गुरुवार सादिक की बातों का खंडन करते हुए कहा कि अभिनंदन को छोड़ने का फैसला एक जिम्मेदार मुल्क की ओर से उठाया गया गंभीर कदम था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर का बयान सच के उलट है और दुख की बात है कि जिम्मेदार लोग गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैर जिम्मेदाराना बयानों से राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश की जा रही है।

Tags: Abhinandan VardhmanImran SarkarPakistan released Abhinandanrelease of Abhinandan Vardhman from Pakistanwhy Ayaz Sadiqअभिनंदन वर्धमानअयाज सादिकइमरान सरकारपाकिस्तान ने अभिनंदन को क्यों किया रिहापाकिस्तान से अभिनंदन वर्धमान की रिहाई
Previous Post

पत्नी को 5000 में बेचा, खरीददारों ने 21 दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म

Next Post

सीएम नीतीश अपना रहे हैं फूट डालो और राज करो की नीति : चिराग पासवान

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
चिराग पासवान Chirag Paswan

सीएम नीतीश अपना रहे हैं फूट डालो और राज करो की नीति : चिराग पासवान

यह भी पढ़ें

cm yogi

विपक्ष पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए

22/02/2022
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

अमेरिका में एक और भारतीय की मौत, बीते महीने लापता हुए छात्र का मिला शव

09/04/2024

सीबीआई ने कंप्यूटर में हानिकारक सॉफ्टवेयर डालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छ कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version