• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, बोले- यूएन समझौते से निकले हल

Desk by Desk
05/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
इमरान खान imran khan

इमरान खान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान वैश्विक मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर अपनी किरकिरी कराने के बाद भी वे बाज नहीं आ रहे हैं। आदत से मजबूर इमरान खान ने अब एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत ने पिछले सात दशकों में कश्मीर के लोगों की आवाज को दबाया है, लेकिन पाकिस्तान कश्मीर के लोगों का साथ देगा।

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1357592146468036609

गुजरात : पीएम मोदी की भतीजी को बीजेपी ने नहीं दिया नगर निकाय चुनाव का टिकट

इमरान ने जम्मू-कश्मीर को लेकर लगातार कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत जम्मू-कश्मीर के मसले का हल चाहता है। भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी देते हुए इमरान ने कहा कि कश्मीर की नई पीढ़ी अपनी लड़ाई लड़ रही है और पाकिस्तान उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओर से शांति के लिए दो कदम बढ़ाने के लिए तैयार है।

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1357592159776563200

राज्यसभा में गरजे नरेंद्र सिंह तोमर , कहा- खून की खेती सिर्फ कांग्रेस कर सकती है, बीजेपी नहीं

बता दें कि खान कई बार जम्मू-कश्मीर के मसले को उठा चुके हैं। उन्होंने देश में दिए अपने भाषणों और अंतरराष्ट्रीय मंच पर संबोधन के दौरान कश्मीर का जिक्र किया है। हालांकि उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ी है क्योंकि भारत ने साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और ये चर्चा का विषय नहीं है।

खान ने ऐसे समय पर ये ट्वीट किए हैं जब हाल ही में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा ने अपने बयान से हर किसी को चौंका दिया था। बाजवा ने एक संबोधन में कहा था कि वक्त आ गया है कि क्षेत्र के सभी विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से हल होना चाहिए, ताकि दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया जा सके।

Tags: General Qamar Javed Bajwaimran khanIndian governmentjammu kashmirPakistan army chiefpeaceun resolutionUnited nationsWorld Hindi NewsWorld News in Hindiइमरान खानशांतिसंयुक्त राष्ट्र
Previous Post

गुजरात : पीएम मोदी की भतीजी को बीजेपी ने नहीं दिया नगर निकाय चुनाव का टिकट

Next Post

लखनऊ : डीएम व पुलिस कमिश्नर ने लगवायी कोरोना वैक्सीन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीन

लखनऊ : डीएम व पुलिस कमिश्नर ने लगवायी कोरोना वैक्सीन

यह भी पढ़ें

Archana Tiwari

नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से मिसिंग अर्चना यूपी में मिली, जानें 12 दिन से कहां थी लापता

20/08/2025
Murder

मां-बेटी और दामाद की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

13/01/2023

UP Election: सौ साल के नसरुद्दीन ने किया मतदान

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version