• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हवस की आग में हैवान बने देवर ने किया भाभी का कत्ल

Writer D by Writer D
19/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में पिछले महीने हुए विनीता हत्याकांड का खुलासा हो गया है। यह मामला पूरी तरह से अवैध संबंधों का निकला, जहां आरोपी शख्स ने देवर-भाभी के रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश की। आरोपी ने अपने भाई के न होने का फायदा उठाना चाहा और घर में अकेली भाभी के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने इनकार किया तो हवस में अंधे हो चुके देवर ने पत्थर से कूच-कूचकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात के समय महिला की 6 साल की बेटी भी वहीं मौजूद थी, लेकिन आरोपी को इसका लिहाज भी न रहा। मासूम बच्ची ने ही पुलिस और अपने रिश्तेदारों को वहशी चाचा की करतूत बताई, जिसके बाद पुलिस की छानबीन में आरोपी पकड़ा गया।

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी देवर ने जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि अवैध संबंध बनाने से मना करने पर अपनी भाभी की पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक वारदात के समय मृतक विनीता की 6 साल की मासूम बेटी ने अपने चाचा आकाश के बारे में बताया। बच्ची ने अपनी नानी और पुलिस को बताया कि आकाश ने ही उसकी मां की जान ली है। इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है।

घटना के बाद विनीता के परिजनों ने उसके ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि वारदात के बाद हत्यारोपी आकाश मौके से फरार हो चुका था। पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश सक्सेना ने भाभी विनीता की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया है।

रस्म पगड़ी में भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- समाज की पगड़ी झुकने नहीं दूंगा

आरोपी का कहना है कि अगस्त महीने में जब उसका भाई नौकरी के सिलसिले में हरियाणा गया हुआ था। तब उसने अपनी भाभी को अकेले पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विनीता ने इसका विरोध किया, तो आकाश को यह बात बुरी लग गई। प्रतिशोध में आकर आरोपी ने भाभी विनीता की पत्थर से कूच -कूचकर हत्या कर दी और भाग निकला।

मामले में एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते माह में शांति विहार कॉलोनी में एक महिला की हत्या हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। आज सुभाषनगर थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला के देवर आकाश को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी आकाश को जेल भेजा जा रहा है।

Tags: crime newsmurderup news
Previous Post

रस्म पगड़ी में भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- समाज की पगड़ी झुकने नहीं दूंगा

Next Post

अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, रथ से किया लोगों को संबोधित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने सुधा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

16/09/2026
Transfer
Main Slider

उप्र में पांच पीसीएस अधिकारियाें का तबादला

16/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Next Post

अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, रथ से किया लोगों को संबोधित

यह भी पढ़ें

Deputy Speaker S.L. Dharmagowda

रेलवे ट्रैक पर मिला डिप्टी स्पीकर का शव, सदन में कुछ दिन पहले हुई थी धक्का-मुक्की

29/12/2020
Jaish-e-Mohammed terrorist killed in encounter

घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत

22/04/2025
Footwear

गर्मी में पहनें कंफर्टेबल फुटवियर, खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

13/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version