• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार में आज से फिर 15 दिनों का लॉकडाउन

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
बिहार में लॉकडाउन

बिहार में लॉकडाउन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। कोरोना संक्रमण की विस्‍फोटक स्थिति को देखते हुए बिहार में गुरुवार से फिर 15 दिनों को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। 31 जुलाई तक लागू इस लॉकडाउन के दौरान पूरी सख्ती बरती जाएगी। अनावश्‍यक सड़क पर निकले लोगों के वाहन जब्त होंगे तो बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी-एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

भारत में कोरोना : पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 32 हजार 695 नए मामले, 606 की मौत

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र की स्थिति का आकलन बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्हें पता है कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए राज्य में फिर से लॉकडाउन का फैसला किया है। अधिकारी इस दौरान पूरी सख्ती बरतें। आवश्यक काम से जाने वालों को बेवजह परेशान ना किया जाए, ना ही अनावश्यक घूमने वालों के प्रति नरमी दिखाई जाए। जिस मकसद के लिए लॉकडाउन लगाया गया है वह पूरा होना चाहिए।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऑफिस में बैठकर स्थितियों को नियंत्रित करने का प्रयास ना करें। सड़कों पर उतरे और पूरी सख्ती रखें। लॉकडाउन में खाली सड़कों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पुलिस इसका भी ख्याल रखे कि लोग अनियंत्रित होकर वाहन ना चलाएं। गृह विभाग के आदेश का हवाला देकर अधिकारियों को हिदायत दी गई कि नियमों का पालन कर जो दुकानें खुल रही हैं और जिन्हें इसके लिए अनुमति है, उन पर बंदी का दबाव ना बनाएं।

सुबह-सुबह भूकंप से कांपी 3 राज्यों की धरती,  4.5 तीव्रता से महसूस किये गए झटके

लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी, जानिए

इसके पहले लॉकडाउन की गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है। आइए डालते हैं नजर…

  • कंटेनमेंट जोन में सभी तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
  • राज्य सरकार तथा भारत सरकार के कार्यालय, अर्धसरकारी कार्यालय और सार्वजनिक निगमों के कार्यालय बंद रहेंगे। सिर्फ बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सिंचाई, खाद्य वितरण, कृषि एवं पशुपालन विभागों को छूट दी गई है।
  • राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां बंद रहेंगी।
  • शॉपिंग मॉल भी बंद रहेंगे।

इन्‍हें दी गई है छूट

  • सभी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों और कार्यों को छूट दी गई है।
  • फल, सब्जी, अनाज, दूध, मांस-मछली आदि के दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि, प्रशासन इनकी होम डिलिवरी की हर संभव व्यवस्था करने की कोशिश करेगा।
  • बैंक और एटीएम खुले रहेंगे।
  • होटल, रेस्त्रां या ढाबे खुलेंगे, लेकिन वे केवल पैकिंग की सर्विस देंगे।
  • मोबाइल शॉप, रिपेयरिंग शॉप, गैराज, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप खोलने की अनुमति जिला प्रशासन के स्तर पर दी जा सकेगी।
  • रेल व हवाई सफर जारी रहेगा। आटो व टैक्सी पूरे राज्य में संचालित रहेंगे। जरूरी सेवाओं के लिए प्राइवेट गाड़ियों का संचालन किया जा सकता है। शेष ट्रांसपोर्ट सर्विस बाधित रहेगी।
  • सेना, केंद्रीय सुरक्षा बल, कोषागार, सार्वजनिक उपयोगिता (पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी), आपदा प्रबंधन, ऊर्जा क्षेत्र, डाकघर, बैंक, एटीएम और मौसम विभाग जैसी चेतावनी देने वाली एजेंसियां लॉकडाउन से मुक्त रहेंगी।
  • पुलिस, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाएं खुली रहेंगी।
Tags: 15 days lockdownBihar CommonmanissuesBihar LockdownBihar TopCoronavirusCOVID-19fight against coronaLockdown Again Biharlockdown guidelinesLockdown reliefsबिहार में लॉकडाउनलॉकडाउन
Previous Post

पालघर मॉब लिंचिंग मामला : CID ने तीन महीने बाद दाखिल किया आरोपपत्र

Next Post

क्या है क्रिप्टो करेंसी Bitcoin, जिसके लिए हैकर ने ‘डिजीटल हमले’ से रातों-रात हिला डाली दुनिया

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Next Post
क्रिप्टो करेंसी Bitcoin

क्या है क्रिप्टो करेंसी Bitcoin, जिसके लिए हैकर ने 'डिजीटल हमले' से रातों-रात हिला डाली दुनिया

यह भी पढ़ें

असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी बोले- बाबरी मस्जिद थी और रहेगी इंशाअल्लाह

05/08/2020
3 planets will transit

इस राशि के लोग दूसरों के लिए माने जाते है भाग्यशाली, नहीं होने देते धन-धान्य की कमी

24/09/2021
Millet

अब विदेशों में भी मुद्रा कमाएगा बाजरा

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version