• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IND vs ENG: रोहित का विस्फोटक शतक, भारत छह विकेट पर 300 रनों का मजबूत स्कोर

Desk by Desk
13/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
रोहित का विस्फोटक शतक Rohit's explosive century

रोहित का विस्फोटक शतक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की 161 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली है। उपकप्तान अजिंक्या रहाणे (67) के साथ चौथे विकेट के लिए 162 रन की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को छह विकेट पर 300 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

रोहित ने अपने शतक से कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही साबित किया। रोहित ने 231 गेंदों पर 161 रन की पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित का इंग्लैंड के खिलाफ यह पहला और अपने करियर का सातवां शतक था।

रोहित ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 310 गेंदों में 162 रन की साझेदारी कर भारत को तीन विकेट पर 86 रन की नाजुक स्थिति से उबार लिया। रहाणे ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए पिछली 15 पारियों में दूसरा फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया। रहाणे ने 149 गेंदों पर 67 रन में नौ चौके लगाए। चेतेश्वर पुजारा ने 21 रन बनाये जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

ओपनर शुभमन गिल और कप्तान विराट खाता खोले बिना आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने 13 रन बनाये जबकि पदार्पण टेस्ट खेल रहे अक्षर पटेल पांच रन बनाकर पंत के साथ क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की तरफ से उसके स्पिनरों जैक लीच और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिए।

राजस्थान : राहुल गांधी, बोले-कानून रद्द हुए बगैर नहीं होगी सरकार से बात

भारत ने लंच तक तीन विकेट खोकर 106 रन और चायकाल तक तीन विकेट खोकर 189 रन बनाये थे। रोहित ने अपने 50 रन 47 गेंदों में, 100 रन 130 गेंदों में और 150 रन 208 गेंदों में पूरे किये। दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल पूरी तरह हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित के नाम रहा।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने सुबह के सत्र में ओपनर शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट के विकेट गंवाए। गिल और विराट का खाता नहीं खुला जबकि पुजारा ने 21 रन बनाये। लंच के समय रोहित 78 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन और रहाणे 12 गेंदों में पांच रन बनाकर क्रीज पर थे।

रोहित ने सुबह के सत्र में स्कोरिंग की सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर रखी। तीन विकेट गिरने के बावजूद रोहित ने तेज गति से रन बटोरकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया। रोहित ने स्वीप का इस्तेमाल कर इंग्लैंड के दोनों स्पिनरों लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच और ऑफ स्पिनर मोईन अली की गेंदों पर चौके मारे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया।

भारत को टॉस जीतने के बाद दूसरे ओवर में ही झटका लगा जब ओली स्टोन ने गिल को पगबाधा कर दिया। गिल ने कोई शॉट ऑफर नहीं किया और अपना बल्ला हवा में उठा लिया। अम्पायर ने गिल को पगबाधा आउट करार दिया। रोहित और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। पुजारा ने लीच की गेंद पर फॉरवर्ड डिफेंसिव शॉट खेलने के प्रयास में स्लिप में बेन स्टोक्स को कैच थमा दिया। पुजारा ने 58 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाये।

कप्तान विराट को अली ने एक खूबसरत गेंद पर बोल्ड कर दिया। अली की गेंद टप्पा पड़ने के बाद तेजी से टर्न हुई और विराट के बल्ले तथा पैड के बीच में से निकलती हुई उनकी बेल्स गिरा गयी। विराट को इस तरह आउट होने पर भरोसा नहीं हुआ। उन्हें लगा कि शायद बेल्स विकेटकीपर के दस्तानों से लग कर गिरी हो। उन्होंने तुरंत डीआरएस का सहारा लिया लेकिन वह साफ़ बोल्ड थे और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। विराट अपने करियर में 11 वीं बार शून्य पर आउट हुए। विराट को पहली बार किसी स्पिनर ने शून्य पर आउट किया।

लंच के बाद रोहित और रहाणे ने दूसरे सत्र में टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। इस सत्र में पहले सत्र के मुकाबले बल्लेबाजी कुछ धीमी रही लेकिन भारत ने इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। रोहित ने इस सत्र में अपना सातवां शतक पूरा किया। भारत ने लंच के तीन विकेट पर 106 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर को चायकाल तक 189 रन तक पहुंचा दिया। चायकाल के समय रोहित 178 गेंदों में 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 132 और अजिंक्या रहाणे 80 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 36 रन बनाकर क्रीज पर थे।

चायकाल के बाद भी यह साझेदारी बढ़ती रही। यह साझेदारी 248 के स्कोर पर जाकर टूटी जब रोहित ने लीच पर एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मोईन को कैच थमा दिया। रोहित के आउट होते ही रहाणे की एकाग्रता भी टूटी और वह मोईन की गेंद पर स्वीप मारने की कोशिश में बोल्ड हो गए। रहाणे का विकेट 249 के स्कोर पर गिरा।

ऋषभ पंत और अश्विन ने छठे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। पंत ने अपनी पारी में अपने चिर परिचित अंदाज में कुछ शानदार बॉउंड्री लगायीं। अश्विन को इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने ओली पॉप के हाथों कैच कराया। अश्विन का विकेट 284 के स्कोर पर गिरा। पंत ने फिर पटेल के साथ दिन का शेष खेल सुरक्षित निकाल लिया। पंत ने 56 गेंदों पर नाबाद 33 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया है। अश्विन ने 19 गेंदों पर 13 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से लीच ने 78 रन पर दो विकेट, मोईन ने 112 रन पर दो विकेट, स्टोन ने 42 रन पर एक विकेट और रुट ने 15 रन पर एक विकेट लिया।

भारत ने इस मैच में अपनी एकादश में तीन परिवर्तन किये और वाशिंगटन सुन्दर की जगह को कुलदीप यादव, शाहबाज नदीम की जगह अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को एकादश में शामिल किया। पटेल भारत के 302वें टेस्ट खिलाड़ी बने।

भारत पहली पारी
रोहित शर्मा का मोईन बो लीच…………………….161
शुभमन गिल पगबाधा बो स्टोन……………………..00
चेतेश्वर पुजारा का स्टोक्स बो लीच………………….21
विराट कोहली बो मोईन ………………………………00
अजिंक्या रहाणे बो मोईन …………………………….67
ऋषभ पंत खेल रहे …………………………………….33
रविचंद्रन अश्विन का पोप बो रुट…………………….13
अक्षर पटेल खेल रहे …………………………………..05
अतिरिक्त: 00
कुल: 88 ओवर में छह विकेट पर 300
विकेट पतन: 1-0, 2-85, 3-86, 4-248, 5-249, 6-284
गेंदबाजी:
ब्रॉड………………11-2-37-0
स्टोन……………..15-5-42-1
लीच……………..26-2-78-2
स्टोक्स…………….2-0-16-0
मोईन ……………26-3-112-2
रुट………………..8-2-15-1

Tags: chennai test matchcricket newsCricket News in Hindieng vs indengland vs indiaind vs engind vs eng 2live cricket scoreind vs eng 2nd testind vs eng live scoreind vs eng scorecardind vs eng test liveind vs eng test live scoreind vs eng test scorecardindia vs englandIndia vs England 2021india vs england live matchindia vs england matchindia vs england testLatest Cricket News Updateslive cricket scorelive streaming second matchRohit Sharmarohit sharma 100rohit sharma 150Rohit's explosive centurytest match ind vs engइंग्लैंड बनाम भारतचेन्नई टेस्टचेन्नई टेस्ट मैचभारत बनाम इंग्लैंडरोहित का विस्फोटक शतकलाइव क्रिकेट स्कोलाइव क्रिकेट स्कोर
Previous Post

राजस्थान : राहुल गांधी, बोले-कानून रद्द हुए बगैर नहीं होगी सरकार से बात

Next Post

लखनऊ प्राणि उद्यान से गोरखपुर चिड़ियाघर भेजे गये वन्य जीव

Desk

Desk

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
लखनऊ प्राणि उद्यान Lucknow Zoological Garden

लखनऊ प्राणि उद्यान से गोरखपुर चिड़ियाघर भेजे गये वन्य जीव

यह भी पढ़ें

PM Modi

समूह विवाह समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, 552 नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

06/11/2022
पीएम मोदी PM Modi

भारत-भूटान का संबंध विश्व के लिए बेहतरीन उदाहरण : पीएम मोदी

20/11/2020
Murder

हेड कॉस्टेबल ने टीचर को गोलियों से भूना, यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर आया था शिक्षक

18/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version