• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने चौथी बार जीती एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी

Writer D by Writer D
12/08/2023
in Main Slider, खेल
0
Asian Champions Trophy

India won the Asian Champions Trophy for the fourth time

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी 2023 ( Asian Champions Trophy) के सांस रोक देने वाले फाइनल में शनिवार को पिछड़कर वापसी करते हुए मलेशिया पर 4-3 की यादगार जीत दर्ज की।

भारत ने नौंवे मिनट में जुगराज सिंह के गोल से खाता खोला, लेकिन अबू कमाल (14वां मिनट), राज़ी रहीम (18वां मिनट) और मोहम्मद अमीनुद्दीन (28वां मिनट) ने एक-एक गोल जमाकर हाफ टाइम तक मलेशिया को 3-1 की बढ़त दिला दी। हरमनप्रीत सिंह (45वां मिनट) और गुरजंत सिंह (45वां मिनट) ने तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में गोल जमाकर भारत की वापसी करवाई। अंततः, 56वें मिनट में आकाशदीप सिंह का गोल भारत की जीत में निर्णायक साबित हुआ।

एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी ( Asian Champions Trophy) की सबसे सफल टीम भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता है, जबकि इससे पहले वह 2011, 2016 और 2018 में भी चैंपियन रह चुका है।

मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर शुरुआती मिनटों की खींचातानी के बाद पहला गोल भारत ने नौंवे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर किया। कार्ति सेल्वम द्वारा अर्जित किये गये पेनल्टी कॉर्नर का उपयोग करने के लिये हरमनप्रीत फील्ड पर नहीं थे इसलिये जुगराज की जादुई ड्रैगफ्लिक ने भारत का खाता खोला। अज़राई ने हालांकि पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले अज़ुआन हसन की मदद से मलेशिया के लिये स्कोर बराबर कर दिया।

मैच के 16वें मिनट में गुरजंत सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया और मलेशिया ने भारतीय खेमे में 10 खिलाड़ियों का फायदा उठाकर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। शेलो सिल्वेरियस पहली कोशिश में चूक गये लेकिन दूसरी कोशिश में उन्होंने रहीम को सटीक पास देकर मलेशिया को बढ़त की स्थिति में पहुंचाया।

बढ़त मिलते ही मलेशियाई टीम का ध्यान डिफेंस पर केंद्रित हो गया। इस बीच, अमीनुद्दीन ने 28वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मलेशिया की बढ़त 3-1 कर दी।

हाफ टाइम के बाद कुछेक मौकों पर भारतीय गोलकीपर की मुस्तैदी को आज़माया, हालांकि उसका मुख्य ध्यान भारत को अपने गोल तक पहुंचने से रोकने पर रहा। डिफेंस पर अत्यधिक केंद्रित रहना मलेशिया के लिये भारी पड़ा।

भारत ने 44वें मिनट में गोल करने के दो मौके गंवाये, लेकिन अगले ही मिनट मलेशियाई सर्किल में सुखजीत सिंह के गिरने से भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया। हरमनप्रीत ने इस पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। कुछ ही क्षणों में मलेशियाई डिफेंस तितर-बितर हो गया और गुरजंत ने हरमनप्रीत की मदद से भारत को बराबरी पर लाने वाला गोल कर दिया।

मात्र 25 सेकंड के अंदर हुए इन दोनों गोलों से मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में बैठे भारतीय प्रशंसकों की जान में जान आ गयी। घरेलू दर्शकों के समर्थन के साथ भारत ने मलेशिया पर दबाव बनाना जारी रखा।

मलेशिया ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया लेकिन अमित रोहिदास ने अपनी चौकसी से उसे बढ़त नहीं लेने दी। फील्ड के दूसरे छोर पर मलेशियाई गोलकीपर ने कार्ति सेल्वम के दो प्रयास रोके, हालांकि मैच के 56वें मिनट में आकाशदीप का सनसनीखेज़ शॉट भारत को बढ़त दिलाने में कामयाब रहा।

सुखजीत ने मिडफील्ड में मलेशियाई खिलाड़ी को छकाते हुए गेंद अपने कब्जे में ली और उसे मंदीप सिंह को पास किया। मंदीप ने गेंद आकाशदीप की ओर खेली और सर्किल से दूर खड़े आकाशदीप का दनदनाता हुआ शॉट मलेशियाई नेट में जाकर ही रुका।

भारत ने इसके बाद भी आक्रमण जारी रखा और मलेशिया को सांस लेने का मौका नहीं दिया। येलो कार्ड के कारण 10 खिलाड़ियों तक सीमित हो गयी मलेशियाई टीम ने आखिरी क्षणों में गोलकीपर को हटाकर सभी खिलाड़ी फील्ड पर उतार दिये, लेकिन वह स्कोर बराबर नहीं कर सकी।

Tags: Asian Champions TrophyAsian Champions Trophy 2023sports newssports news in hindi
Previous Post

25 साल बाद जेल से बाहर आएगा यूपी का डॉन

Next Post

संवेदनशील क्षेत्रों में हिंसा का मुकाबला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ-2027 से पहले गंगा कॉरिडोर समेत बड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

07/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CWG 2026: CM धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों का किया सम्मान

07/08/2026
CM Dhami
Main Slider

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित

07/08/2026
Next Post
Manipur Violence

संवेदनशील क्षेत्रों में हिंसा का मुकाबला

यह भी पढ़ें

Manish Sisodia

आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है अरविंद केजरीवाल का नाम: मनीष सिसोदिया

10/08/2024
Emergency landing of aircraft

यमुना एक्सप्रेस वे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, लोग कारें रोक खींचने लगे तस्वीरें

27/05/2021
CM Dhami

बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना से खुलेगा व्यापार, रोजगार का द्वार : धामी

24/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version