• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय रेलवे देगा 35,281 युवाओं को नौकरी

Writer D by Writer D
17/11/2022
in शिक्षा
0
Railway

Railway Recruitment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) अगले साल मार्च तक 35,281 आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड बड़े पैमाने पर जुटे हैं।

इसी क्रम में भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती बोर्ड ने गुरुवार को नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) स्नातक और गैर स्नातक पदों की भर्ती के लिए सूचीबद्धता की अस्थायी अनुसूची के बारे में एक अधिसूचना जारी की है। विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से 35,281 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखते हैं।

लेवल- 5 परीक्षा के परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, दस्तावेजों का सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह से होगी और आरआरबी द्वारा जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह से पैनलबद्ध किया जाएगा। इस स्तर पर 17,393 रिक्तियां भरी जाएंगी।

लेवल- 4 परीक्षा के परिणाम जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन फरवरी, 2023 के पहले सप्ताह में होगा, आरआरबी द्वारा सूचीबद्धता फरवरी के चौथे सप्ताह से होगी। यह 161 रिक्तियों को भरेगा।

लेवल- 3 के परिणाम जनवरी 2023 के चौथे सप्ताह के दौरान घोषित किए जाएंगे। फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह से दस्तावेजों का सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी। इम्पैनलमेंट मार्च, 2023 के पहले सप्ताह से शुरू होगा। इस स्तर पर 4940 रिक्तियां भरी जाएंगी।

लेवल-2 के परिणाम फरवरी के दूसरे सप्ताह के दौरान घोषित किए जाएंगे। चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन फरवरी, 2023 के चौथे सप्ताह के दौरान होगा और सूचीकरण मार्च, 2023 के चौथे सप्ताह से शुरू होगा। इस स्तर पर कुल 5663 रिक्तियां भरी जाएंगी।

इस संबंध में भारतीय रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना और प्रचार) अमिताभ शर्मा ने गुरुवार को बताया कि मार्च 2023 तक भारतीय रेलवे सभी 35,281 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेगा। ये सभी नियुक्तियां सीईएन (केंद्रीकृत रोजगार नोटिस) 2019 पर आधारित होंगी। शर्मा ने बताया कि रेलवे सभी स्तरों के परिणाम अलग-अलग प्राप्त करने की तैयारी कर रहा है ताकि अधिक से अधिक रेलवे उम्मीदवारों को नौकरी पाने का अवसर मिल सके।

Tags: Indian Railwaysjobs in railwaysrecruitments in railways
Previous Post

सिलेंडर फटने से घर की छत गिरी, मलबे में दबकर मां-बेटी समेत चार घायल

Next Post

युवक ने की फांसी लगाकर दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
B.Ed
शिक्षा

UP B.Ed Exam: दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

30/05/2026
answer key
शिक्षा

JEE Advanced 2026 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

25/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post
Suicide

युवक ने की फांसी लगाकर दी जान

यह भी पढ़ें

ronit roy

हिंदी शो ‘कैंडी’ में साथ काम करेंगे रोनित रॉय और ॠचा चड्ढा

13/01/2021
tirath singh rawat

चारधाम यात्रा के लिये 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें : तीरथ

16/03/2021
कोरोना टेस्ट लैब

देश भर में कोरोना की जांच करने वाले टेस्ट लैबों की संख्या बढ़कर 1,310 हुई

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version