• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था : अखिलेश

Writer D by Writer D
04/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों की मौतें विचलित कर देने वाली है। शहीद किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन असंवेदनशील भाजपा सरकार टस से मस नहीं हो रही है।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि किसान अपने भविष्य को बचाने के लिए अपनी जान दे रहा है लेकिन भाजपा नेतृत्व अपने बेतुके तर्कों एवं झूठे तथ्यों से काले कृषि कानून थोपना चाहती है। किसानों के मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार ही है। घने कोहरे और ठण्ड में किसान लगातार हक और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सत्ताधारी हृदयहीन बने बैठे है। भाजपा जैसा सत्ता का इतना दम्भ एवं इतनी निष्ठुरता अब तक कभी देखी नहीं गई।

उन्होने कहा कि बेहतर होगा भाजपा सरकार चंद अमीर मित्रों के फायदे के लिए पूरे देश के किसान को न ठगे, कृषि कानूनों को वापस ले। हर जमीनी कार्यकर्ता, वह चाहे जिस पार्टी में हो, यही चाहता हैै। भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था। भाजपा लगातार किसानों का तिरस्कार कर रही है। किसान ही इस सरकार को सड़क पर ले आएंगे।

बाहुबली अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, करेली स्थित करोड़ो की जमीन होगी कुर्क

श्री यादव ने कहा कि झूठ और धोखा भाजपा सरकार की आदत में शुमार हैं। किसानों को लागत से ड्योढ़ा मूल्य दिलाने, सन् 2022 तक आय दुगनी करने का वादा करने वाले इन्हें तो भूल गए, गन्ना किसानों को बकाया भी नहीं दे रहे हैं, न्यूनतम समर्थन मूल्य को अनिवार्य किए जाने की मांग पर भी चुप्पी मारे बैठे हैं। उत्तर प्रदेश में तो योगी सरकार ने किसानों को घरो में कैद करने के अलावा पुलिस और प्रशासन के अफसरों को भेजकर डराने धमकाने का अलोकतांत्रिक काम भी किया है। साफ है कि सरकार किसान आंदोलन को लेकर गम्भीर नहीं है और वह हल चाहती ही नही है लेकिन किसान जागरूक है और वह भाजपा के बहकावे में आने वाला नहीं है।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से ही किसानों के साथ है। उनके संघर्ष का साथ देने के लिए वह प्रतिबद्ध है क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान हितों की जो लड़ाई लड़ी थी समाजवादी उन्हीं के रास्ते पर चल रहें हैं। समाजवादी किसान यात्रा और समाजवादी किसान घेरा के माध्यम से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांव-गांव चैपाल लगाकर किसानों के साथ संवाद किया है और उन्हें अपने समर्थन-सहयोग का भरोसा दिलाया है।

निश्चित रूप से कोई भी सत्ता देश के किसानों की मांगों की उपेक्षा करके अपना अस्तित्व नहीं बचाए रख सकती है। भाजपा ने किसान को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। भाजपा कारपोरेट के समर्थक है। समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में किसान गांव और खेती रही है। समाजवादी इनकी समृद्धि के लिए बराबर संघर्ष करती रही है।

Tags: akhilesh yadavcm yogiup news
Previous Post

पीएम मोदी कभी भी बेकार की आलोचना से विचलित नहीं होते : योगी

Next Post

राम मंदिर निर्माण का दायित्व प्रत्येक हिंदू का है : विहिप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
विहिप

राम मंदिर निर्माण का दायित्व प्रत्येक हिंदू का है : विहिप

यह भी पढ़ें

Ghatasthapana

सुबह मुहूर्त में नहीं कर पाएं घटस्थापना, तो इस समय पर करें कलशस्थापना

22/03/2023
cm yogi

सीएम योगी-धामी ने “मैं गंगा बोल रही” खंडकाव्य का किया विमोचन

05/05/2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version