• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी कभी भी बेकार की आलोचना से विचलित नहीं होते : योगी

Writer D by Writer D
04/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पांच सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 की दो वैक्सीन के एक साथ लॉन्च के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा करने वाला पहला देश है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने लाभ के भगवान राम तक को भी नहीं छोड़ते हैं। जो कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताते थे, अब वही कहने लगे हैं कि भगवान राम तो सबके हैं। ऐसा बड़ा बदलाव प्रदेश में चारों तरफ दिखने लगा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, पिपराइच, चौरी-चौरा और सहजनवां विधानसभा क्षेत्रों की 580.68 करोड़ लागत की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि यूपी की 24 करोड़ की जनता कोरोना काल में एक परिवार की तरह दिखाई दी। आज दुनिया के सामने भारत ने साबित कर दिया है कि यहां बड़ी से बड़ी चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है। दुनिया में एक वैक्सीन आई है और भारत एक साथ दो वैक्सीन लॉन्च कर रहा है। इस बड़े काम के कारण भारत पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना है।

कौओं की मृत्यु पर उठाए गए एहतियाती कदम, जानिए क्या है एवियन इन्फ्लूएंजा

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में चौतरफा परिवर्तन दिख रहा है। सरकार सिर्फ अपने काम में लगी है लेकिन आलोचना करने वालों को तो हर काम में कमी निकालनी ही है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी की बेकार की आलोचना से विचलित नहीं होते।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसी इलाके विशेष का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। उन्?होंने कहा कि विकास की सभी योजनायें जनता को समर्पित रहती हैं। उत्तर प्रदेश अब निर्णायक भूमिका में रहता है। हमने पूर्वांचल को हर बड़े संकट से मुक्ति दिलाने के साथ ही बाढ़ की समस्या को भी नियंत्रित किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में विकास की जो प्रक्रिया शुरू हुई है वो हमारी आने वाली पीढ़ी के जीवन में एक नए उमंग, उत्साह के साथ एक नई दिशा देने का काम करेगी। यह हम सबके जीवन में परिवर्तन लाएगा और रोजगार का सृजन करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास में पिछड़ गया था। अब वह फिर से देश के अंदर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खड़ा हो रहा है।

Tags: cm yogiCorona vaccinationgorakhpur newsup news
Previous Post

देश की अर्थव्यवस्था चलाने में कृषि, व्यापार एवं उद्योग का योगदान महत्वपूर्ण है : गर्ग

Next Post

भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था : अखिलेश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

किसान योजनाओं के लाभार्थी मात्र नहीं, उत्तर प्रदेश के विकास के भागीदार बनेंगे: मुख्यमंत्री

04/05/2025
Bada Mangal

जीवन के सभी कष्ट हो जाएंगे दूर, बजरंगबली को अर्पित करें ये चीजें

11/03/2024

साइबर क्राइम रोकथाम के लिए बनाएं ठोस रणनीति : सीएम पुष्कर

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version