• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इन्वेस्ट यूपी के CEO सस्पेंड; रह चुके हैं लखनऊ के DM

Writer D by Writer D
20/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Abhishek Prakash

IAS Abhishek Prakash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सीनियर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश (Abhishek Prakash) सस्पेंड कर दिया है। 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश वर्तमान में सचिव औद्योगिक विकास विभाग व इन्वेस्ट यूपी के CEO हैं। इस समय काफी महत्वपूर्ण विभाग उनके पास है। ऐसे में अभिषेक प्रकाश पर हुई कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह कार्रवाई  डिफेंस कारीडोर (Defense Corridor) के लिए जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) में हुए भ्रष्टाचार पर सीएम योगी (CM Yogi) ने की है।

IAS अभिषेक प्रकाश (Abhishek Prakash) लंबे समय तक लखनऊ के डीएम रह चुके हैं। लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप सामने आए हैं। यह मामला भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। मुआवजे के नाम पर अनियमितताओं के चलते तत्कालीन लखनऊ डीएम IAS अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया गया है। इसकी जांच भी की जा रही है। वहीं सोलर पैनल लगवाने के मामले में भी सीएम योगी ने गोपनीय जांच कराई थी, जिसमें अभिषेक प्रकाश और उनके एक करीबी का नाम वसूली में आया था।

भ्रष्टाचार पर CM योगी का बड़ा एक्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने यूपी के आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

2006 बैच के IAS अधिकारी हैं अभिषेक प्रकाश (Abhishek Prakash) 

वहीं आईएएस अभिषेक प्रकाश (Abhishek Prakash) की बात करें तो वह 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह प्रदेश में कई जिलों के डीएम रह चुके हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जिला राजधानी लखनऊ ही है। इस सयम वे इन्वेस्ट यूपी के CEO के रूप में राज्य में निवेश को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे, लेकिन भ्रष्टाचार के एक मामले में उन पर ये एक्शन हुआ है।

Tags: IAS Abhishek Prakashup newsYogi News
Previous Post

युवा शक्ति से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Next Post

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के रिश्ते का हुआ The End, तलाक पर कोर्ट ने लगाई मुहर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Yuzvendra Chahal-Dhanshree Verma

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के रिश्ते का हुआ The End, तलाक पर कोर्ट ने लगाई मुहर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Ritwik Dhanjani left the players

ऋत्विक धनजानी ने छोड़ा खतरों के खिलाड़ी, शो से बाहर जाने की बता रहे यह वजह

10/08/2020
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

संसदीय संवैधानिक परंपराओं का कत्ल कर रही है भाजपा : अखिलेश यादव

19/12/2020
arrested

एटीएम से फ्राड कर पैसा निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार

10/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version