• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : दिल्ली को हरा कर मुंबई छठी बार फाइनल में, 10 नवंबर में बनाएगी रिकॉर्ड

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, खेल
0
IPL 2020

मुंबई छठी बार फाइनल में

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (51) और ईशान किशन (नाबाद 55) के शानदार अर्धशतकों तथा हार्दिक पांड्या की नाबाद 37 रन की तूफानी पारी के बाद जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के पहले क्वालीफायर में गुरूवार को एकतरफा अंदाज में 57 रन से पीटकर छठी बार फाइनल में जगह बना ली।

गत चैंपियन और चार बार की विजेता मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली को 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया। मुंबई ने इस तरह छठी बार फाइनल में जगह बना ली। मुंबई ने इससे पहले 2010, 2013, 2015, 2017 और 2019 में फाइनल में जगह बनायी थी। बुमराह ने 14 रन पर चार विकेट और बोल्ट ने नौ रन पर दो विकेट झटके। बुमराह ने इसके साथ ही इस सत्र में अपने विकेटों की संख्या 27 पहुंचा दी और भुवनेश्वर कुमार का एक सत्र में सर्वाधिक 26 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में कांटे के मुकाबले की गुंजाइश

दिल्ली के लिए इस हार के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद अभी समाप्त नहीं हुई है। दिल्ली आठ नवम्बर को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी और इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 10 नवम्बर को होने वाले फाइनल में मुंबई से टक्कर लेगी।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम पहले चार ओवर में पृथ्वी शॉ, अजिंक्या रहाणे, शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर को 20 रन तक गंवाने पर ही मुकाबला हार गयी थी। मार्कस स्टॉयनिस ने 65 रन बनाकर सिर्फ दिल्ली की हार का अंतर कम किया। स्टॉयनिस का इस सत्र का यह तीसरा अर्धशतक था लेकिन वह मुंबई को नहीं रोक सके। मुंबई ने दिल्ली को लीग मैचों में दोनों बार हराया था।

Tags: cricket newsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match Livesports newsआईपीएल
Previous Post

आजमगढ़ : नशे में धुत सिपाही ने जमकर मचाया उत्पात, SP ने किया निलंबित

Next Post

प्रयागराज : माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड टेस्ट कराने के बाद ही मिलेगा प्रवेश

Desk

Desk

Related Posts

Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Delegation from HNB Garhwal University meets CM Dhami.
Main Slider

रॉयल्टी व अर्थदंड माफी के लिए मुख्यमंत्री से मिला एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का शिष्टमंडल

25/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

25/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

25/07/2026
Next Post
magh mela 2021

प्रयागराज : माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड टेस्ट कराने के बाद ही मिलेगा प्रवेश

यह भी पढ़ें

steal

डकैती का खुलासा, 11 बदमाश गिरफ्तार 38 लाख बरामद

20/08/2021
Nag Panchami

नाग पंचमी पर आज भूलकर भी न करें गलतियाँ, नाग देवता हो जाएंगे नाराज

02/08/2022
CM Yogi

सीएम योगी ने बिजनौर और इटावा के सड़क हादसों में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version