• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM के सुरक्षा प्रभारी को थप्पड़ मारना IPS को पड़ा भारी, हुए सस्पेंड

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
IPS gaurav suspend

IPS gaurav suspend

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमाचल सरकार ने आईपीएस अधिकारी व कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) रहे गौरव सिंह को निलंबित कर दिया है। गौरव सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबन की कार्रवाई हुई है। दरअसल गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रहे बृजेश सूद को थप्पड़ जड़ दिया था।

यह घटनाक्रम बीते बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुल्लू प्रवास के दौरान हुआ। एएसपी बृजेश सूद को थप्पड़ जड़ने के बाद मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पी.एस.ओ) ने गौरव सिंह पर लातें बरसाई थीं। इस घटना का वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल होने के बाद उक्त तीनों पुलिस अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया था।

आज कानपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति, राज्यपाल और CM योगी करेंगे स्वागत

प्रदेश सरकार के गृह विभाग की तरफ से आईपीएस गौरव सिंह के निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सूद के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है।

वहीं आईपीएस गौरव सिंह को लात मारने वाले मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पी.एस.ओ.) के खिलाफ पुलिस महानिदेशक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मुख्यालय की तरफ से पी.एस.ओ के खिलाफ आदेश जारी नहीं हुए हैं। सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।

बैलगाड़ी पर सवार होकर DM ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि इस घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार ने गौरव सिंह के स्थान पर पांचवीं बैटालियन बस्सी के कमांडेट गुरूदेव शर्मा को कुल्लू का पुलिस अधीक्षक लगाया है। वहीं पुनीत रघु को मुख्यमंत्री सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। गुरूवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

Tags: hinachal pradeshIPS gaurav suspendNational news
Previous Post

आज कानपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति, राज्यपाल और CM योगी करेंगे स्वागत

Next Post

जरुरत से चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन मांग रही थी दिल्ली सरकार, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
oxygen

जरुरत से चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन मांग रही थी दिल्ली सरकार, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी

वाह रे! यूपी पुलिस , FIR में राहुल गांधी को ‘कांग्रेस अध्यक्ष’, तो प्रियंका की ‘पत्नी’ का नाम ‘रोबर्ड वाडरा’ लिखा

02/10/2020
CM Yogi participated in the rajtilak ceremony of Lord Shri Ram.

बदले नामों से मौजूद हैं रामायण व महाभारत के खल पात्र : सीएम योगी

02/10/2025
Ganesha

इन उपायों से गणपति बप्पा को करें खुश, बनेंगे सभी बिगड़े काम

02/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version