• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईशान की विस्फोटक बल्लेबाजी, मुंबई ने राजस्थान को दी करारी शिकस्त

Writer D by Writer D
05/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (50) के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यहां मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लाे स्कोरिंग आईपीएल मुकाबले में आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियंस ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को 20 ओवर में महज 90 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाजों नाथन कुल्टरनाइल (4/14), जेम्स नीशम (3/12) और जसप्रीत बुमराह (2/14) ने घातक गेंदबाजी करते हुए राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। कुल्टरनाइल ने चार ओवर में 14 रन देकर चार, नीशम ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन और बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए।

बाद में 91 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई के सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शुरुआत में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित ने पहले ही ओवर में 14 रन जड़ दिए। 23 के स्कोर पर रोहित का विकेट गिरने के बाद ईशान और सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक अंदाज में खेलना जारी रखा। पिछले कुछ मैचों में आउट ऑफ फाॅर्म रहे ईशान ने महज 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पांच चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 25 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए और टीम को मैच जिताया। सूर्यकुमार ने तीन चौकों की मदद से आठ गेंदों पर 13 रन बनाए। कुल्टरनाइल को शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार दिया गया।

राजस्थान की टीम बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी धराशाई हो गई। मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया ने एक-एक विकेट तो लिया, लेकिन दोनों काफी महंगे साबित हुए। इससे पहले बल्लेबाजी में भी कोई बल्लेबाज प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाया। सलामी बल्लेबाजों एविन लुईस और यशस्वी जैसवाल ने आतिशी शुरुआत की, लेकिन दोनों लंबी पारी नहीं खेल पाए। लुईस तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 19 गेंदों पर सर्वाधिक 24, जबकि यशस्वी तीन चौकों की मदद से नौ गेंदों पर 12 रन बना कर आउट हुए।

इस बड़ी जीत के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स इस दौड़ से बाहर हो गया है। बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के कारण मुंबई इंडियंस के नेट रन रेट में भी काफी सुधार हुआ है। पारी के 11.4 ओवर शेष रहते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद उसका नेट रन रेट -0.048 हो गया है।

Tags: IPLIPL 2021Mumbai Indiansrajasthan royals
Previous Post

बिना कानूनी आधार के मुझे कैद में रखा गया है : प्रियंका

Next Post

छेड़छाड़ में असफल चाचा ने की भतीजी की हत्या, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
Next Post
Molests

छेड़छाड़ में असफल चाचा ने की भतीजी की हत्या, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan

इस दिन मनाया जाएगा रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का सही तरीका

10/08/2024
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तय तिथि से पूर्व कराई परीक्षा, छात्रों ने डीएम से की शिकायत

18/09/2020

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का कोविड-19 गाइडलाइन के तहत हो आयोजन : डीएम

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version