• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर साबित हो गया कि अराजकता पसंद है सपा: ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
12/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ( Brajesh Pathak) ने बुधवार को कहा कि सील किये गये जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) के गेट को फांद कर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यह साबित कर दिया है कि अराजकता उनकी पार्टी की पहली पसंद है।

श्री पाठक ने यहां कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सील किये गये जेपीएनआईसी के गेट को सपा अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ फांदा और जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि सपा के लोग कानून व्यवस्था का पालन नहीं करते और उन्हे अराजकता पसंद है।

उन्होने ( Brajesh Pathak) तंज कसा कि सपा अध्यक्ष को यदि कूदना इतना पसंद है तो उन्हे हाल ही में संपन्न हुये एशियाई खेलों में भाग लेना चाहिये था ताकि वह देश के लिये कुछ मेडल ला पाते।

गौरतलब है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी के गेट को फांद कर लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। सपा का कहना है कि उन्होने प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिये लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को पत्र लिखा था मगर उन्हे सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुये अनुमति नहीं दी गयी।

इससे पहले श्री यादव ने ट्वीट कर अनुमति प्रदान नहीं करने के फैसले की भर्त्सना करते हुये एक्स पर पोस्ट किया “ महान समाजवादी विचारक, सामाजिक न्याय के प्रबल प्रवक्ता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर अब क्या सपा को माल्यार्पण करने से रोकने के लिए ये टिन की चद्दरें लगाकर जेपीएनआईसी का रास्ता रोका जा रहा है। सच ये है कि भाजपा लोकनायक जयप्रकाश जी के भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ छेड़े गये आंदोलन की स्मृति को दोहराने से डर रही है क्योंकि भाजपा के राज में तो भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई तब से कई गुना ज़्यादा है।’’

उन्होने कहा “ अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा। अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही।”

Tags: Brajesh PathakLucknow Newsup news
Previous Post

वांछित गौ तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Next Post

चाल बदलने वाले है ग्रहों के राजकुमार, इन जातकों को रहना होगा सावधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Budh Dev

चाल बदलने वाले है ग्रहों के राजकुमार, इन जातकों को रहना होगा सावधान

यह भी पढ़ें

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नंगे पांव चलकर शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

21/03/2026

‘बाबूजी’ की अस्थि कलश यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा, नम आंखों से लोगों ने किया याद

06/09/2021
सुशांत सिंह राजपूत दिल बेचारा

संजना सांघी ने बताया- अपनी बहनों में मां को देखते थे सुशांत सिंह

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version