• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हवाला व्यापारियों के ठिकानों पर IT का छापा, 3 करोड़ से अधिक रुपए बरामद

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Prakashan Group

income tax raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आयकर विभाग ने बीते शनिवार देर रात हवाला कारोबारियों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापामारी की। आयकर अफसरोें की टीम ने ये कार्रवाई गोंडा में 21 जनवरी को 65 लाख रुपये की नकदी बरामद होने के बाद शुरू की है। रविवार शाम तक की जांच में लगभग तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आयी है। हालांकि आयकर विभाग ने अभी तक इस सिलसिले में आधिकारिक जानकारी नहीं दी।

सूत्रों ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में यह कार्रवाई आयकर विभाग की जांच इकाई की टीम ने बीते शनिवार को पुराने शहर स्थित रकाबगंज के रुकमणी धर्मशाला के पास रहने वाले  हवाला कारोबारियों के ठिकानों (घर एवं दुकान) पर शुरू की थी। जो शनिवार पूरी रात एवं रविवार को पूरे दिन चली। इस जांच के दौरान एक कारोबारी के घर से लगभग 30 लाख एवं दूसरे के घर से 2.75 करोड़ रुपये का कैश मिला। आयकर अफसरों ने भारी तादाद में घर से बरामद कैश पर कारोबारियों से स्रोत का साक्ष्य मांगा जो नहीं दे सके। तो इस कैश को अफसरों ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। हालांकि आयकर विभाग ने आधिकारिक रूप से पत्रकारों को कोई जानकारी नहीं दी। जबकि आयकर अफसरों की टीम जांच की कार्रवाई रविवार देर रात तक करती रही।

हवाला के धंधे का गढ़ यहियागंज

राजधानी का यहियागंज आयकर विभाग में पहले से ही चर्चित है। ये यहियागंज कुछ कारोबारियों के चलते हवाला के धंधे का गढ़ है। आयकर विभाग ने इससे पहले भी नोट बंदी के दौरान 500 एवं 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने के खेल का खुलासा होने पर अफसरों की टीम ने तब भी छापामारी की थी। गोंडा में चावल की बोरी में भर करके ले जा रहे 65 लाख की बरामदगी के बाद यहियागंज एवं रकाबगंज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

अचानक सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलसे, एक गंभीर

उपजिलाधिकारी एवं उड़न दस्ते ने बीते 21 जनवरी को अभियान के दौरान दो वाहनों से 65 लाख रुपये की नकदी एवं चुनाव सामग्री बरामद की थी। पुुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के मुताबिक वाहन में सवार कन्हैया अग्रवाल एवं चंद अग्रवाल निवासी बढ़नी सिद्धार्थनगर बरामद रुपये का कोई साक्ष्य नहीं दे सके। टीम ने इस रकम को हवाला का मानते हुए जब्त कर लिया था।

Tags: crime newshawala tradersIncome Tax RaidLucknow Newsup newsyahiyaganj news
Previous Post

सोशल मीडिया भी समझता है सामाजिक दायित्व

Next Post

राजनीति की शतरंज पर बिछने लगी बिसात, टिकटार्थीयों का शुरू हुआ बादशाह और वजीर का खेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

राजनीति की शतरंज पर बिछने लगी बिसात, टिकटार्थीयों का शुरू हुआ बादशाह और वजीर का खेल

यह भी पढ़ें

Dr. Dharam Singh Sain

योग के लिए अधिक से अधिक से लोगों को जागरूक किया जाए : डा. धर्मसिंह सैन

19/06/2021
कोरोना का इलाज Treatment of corona

मस्जिद की नींव रखे जाने पर योगी बोले- न मुझे बुलाया जाएगा और न मैं जाऊंगा

05/08/2020
Keshav Maurya

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version