• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें इसकी विशेषताएं

Writer D by Writer D
24/06/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) भारत की सबसे भव्य और प्रसिद्ध धार्मिक यात्राओं में से एक है। हर साल ओडिशा के पुरी शहर में यह यात्रा आयोजित की जाती है, जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर की यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा का पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद गहरा है।

कब से शुरू होगी यात्रा (Jagannath Rath Yatra)

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है। वर्ष 2025 में, यह तिथि 26 जून को दोपहर 1:24 बजे से प्रारंभ होकर, 27 जून को सुबह 11:19 बजे तक रहेगी। इस प्रकार जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत शुक्रवार 27 जून 2025 से होगी।

क्या है इस यात्रा के पीछे की मान्यता?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा आषाढ़ माह में कुछ समय के लिए बीमार पड़ जाते हैं। इसके बाद वे 15 दिनों तक विश्राम करते हैं और स्वस्थ होकर रथ यात्रा पर निकलते हैं। यह यात्रा एक तरह से उनका अपनी मौसी के घर जाना होता है, जो गुंडिचा मंदिर कहलाता है। भगवान जगन्नाथ अपने रथ पर सवार होकर अपने भाई और बहन के साथ मंदिर से निकलते हैं और सात दिनों तक मौसी के घर रुकते हैं, जहां उनका विशेष स्वागत और सत्कार होता है। इसके बाद वे पुनः रथ पर सवार होकर जगन्नाथ मंदिर लौट जाते हैं।

पुरी रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) की विशेषताएं

तीन रथों का निर्माण: भगवान श्रीकृष्ण (जगन्नाथ), बलराम और सुभद्रा के लिए तीन अलग-अलग रथ बनाए जाते हैं। इन रथों का निर्माण दारु नामक नीम की लकड़ी से किया जाता है।

बिना धातु का उपयोग: रथों के निर्माण में न तो कील, न कांटे, और न ही कोई धातु का उपयोग होता है। यह पूरी तरह पारंपरिक और शुद्ध विधि से किया जाता है।

रथों की क्रमबद्ध यात्रा: सबसे पहले बलराम जी का रथ, फिर सुभद्रा जी का, और अंत में भगवान जगन्नाथ का रथ चलता है। यह क्रम धार्मिक परंपरा के अनुसार तय किया गया है।

हजारों की संख्या में भक्तों की भागीदारी: इस दिन लाखों श्रद्धालु पुरी में जुटते हैं और भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि रथ को खींचने से सारे पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गुंडिचा मंदिर का महत्व (Gundicha Temple Significance)

गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है। इस मंदिर में भगवान और उनके भाई-बहन सात दिनों तक रुकते हैं।
यह मंदिर जगन्नाथ मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यात्रा का प्रमुख पड़ाव होता है।

Tags: jagannath rath yatra
Previous Post

मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

Next Post

कावड़ यात्रा कब से शुरू, इस दिन से चढ़ेगा भोलेनाथ पर जल

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyelashes
फैशन/शैली

आंखों की खूबसूरती बढ़ाती है पलकें, इससे बनाएं इन्हें घना

09/08/2026
Tulsi
धर्म

तुलसी के साथ जरूर लगाएँ ये पौधा, घर में आएगी बरकत

09/08/2026
Papaya
Main Slider

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

08/08/2026
Peanut Pakoda
Main Slider

बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

08/08/2026
Rain Water
धर्म

गृह कलेश से है न परेशान, तो करें बारिश के पानी से चमत्कारी उपाय

08/08/2026
Next Post
Kawad Yatra

कावड़ यात्रा कब से शुरू, इस दिन से चढ़ेगा भोलेनाथ पर जल

यह भी पढ़ें

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, पीए पर लगा आरोप

23/06/2026
arrested

अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

25/03/2022
SI rapes woman

शादी का झांसा देकर कंपाण्डर ने महिला का किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर पीड़िता को भगाया

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version