• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाजमऊ बवाल : सपा विधायक के बेटे समेत 12 पर दर्ज हुआ मुकदमा

Writer D by Writer D
15/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जाजमऊ (Jajmau uproar) में विवादित जमीन को कब्जे को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सपा विधायक हसन रुमी के बेटे कामरान सहित 12 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज (Case Filed) कर लिया है। इसके साथ ही 40 से 50 लोगों को अज्ञात में रखा गया है। पुलिस का कहना है वीडियो फुटेज के आधार पर बवालियों को चिन्हित किया जा रहा है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक टेनरी के बाहर विवादित जमीन को कब्जे को लेकर बवाल (Jajmau uproar) हुआ था। दो पक्षों में लाठी-डंडे चले थे और पथराव हुआ था। इस पर पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और अब कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात की गई है

बताया कि सपा विधायक हसन रुमी के बेटे कामरान के साथ मोहम्मद आमिर, इरशाद अहमद, मोहम्मद राशिद, सोनू मलिक, हारिस जोरा, कासिर जोरा, नौशाद, शादाब, मुसर्रत, मुहम्मद असहर, शाहनाज जहां का भतीजा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में 40 से 50 अज्ञात व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है। जनता से अपील की गई है कि बवाल से संबंधित अगर किसी के पास वीडियो फुटेज हैं तो संबंधित थाना प्रभारी को सौंप दे। वीडियो फुटेज के आधार पर बवालियों को चिन्हित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह था मामला

जाजमऊ स्थित शालीमार टेनरी को लेकर शहनाज जहां और उनके भतीजे आमिर के बीच कब्जे का विवाद चल रहा है। बुधवार रात टेनरी में ताला लगाने को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने और पथराव होने से तनाव के हालात बन गए थे। सूचना पर पहुंची कैंट सर्किल की फोर्स के सामने भी जमकर उत्पाद मचाते हुए खुलेआम असलहे लहराए गए। मध्यस्थता करने पहुंचे सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी के बेटे कामरान और भाई फुरकान समेत 10-12 लोग घायल भी हुए थे। करीब एक घंटे तक बवाल के बाद पीएसी पहुंची तब उत्पाती भाग गए थे। पुलिस ने महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश की मौत

Next Post

एयर इंडिया बम विस्फोट केस में बरी रिपुदमन सिंह की कनाडा में हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
ripudaman

एयर इंडिया बम विस्फोट केस में बरी रिपुदमन सिंह की कनाडा में हत्या

यह भी पढ़ें

murder

दिनदहाड़े किसान की हत्या, गोली मार कर हत्यारे फरार

16/11/2021

मजबूत बूथ से मजबूत सेक्टर तथा सेक्टर से मण्डल मजबूत होता है : स्वतंत्रदेव

01/02/2021
Amrit Abhijat

नगरीय निकायों की सड़कों को दस दिन में करें गड्ढामुक्त: अमृत अभिजात

04/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version