• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

Writer D by Writer D
08/08/2026
in मनोरंजन
0
John Abraham

John Abraham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘द डिप्लोमैट’ की सफलता के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) और निर्देशक शिवम नायर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की जोड़ी अब एक बड़े टू-हीरो एक्शन थ्रिलर के लिए हाथ मिला रही है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और रोमांच देखने को मिलेगा। हालांकि, प्रोजेक्ट की कहानी और दूसरे मुख्य अभिनेता के नाम को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन को फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद आया और उन्होंने तुरंत इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी। निर्माता इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू करने और 2027 के अंत तक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं।

जॉन और शिवम नायर की पिछली फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में जॉन ने भारतीय राजनयिक जेपी सिंह का किरदार निभाया था, जिसके लिए उनके गंभीर और दमदार अभिनय की काफी तारीफ हुई। फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़की को पाकिस्तान से वापस लाने के प्रयासों पर आधारित थी। ‘द डिप्लोमैट’ की सफलता के बाद से ही जॉन और शिवम नायर एक नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा कर रहे थे और आखिरकार इस एक्शन थ्रिलर को फाइनल किया गया। बताया जा रहा है कि यह शिवम नायर के करियर का अब तक का सबसे बड़ा कमर्शियल प्रोजेक्ट होगा। निर्देशक ‘नाम शबाना’, ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘मुखबिर’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, जॉन अब्राहम के पास पहले से कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह भाव धुलिया के निर्देशन में बन रही ‘फोर्स 3’ में हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में बताई जा रही है और इसकी रिलीज 19 मार्च 2027 को प्रस्तावित है। इसके अलावा जॉन, रोहित शेट्टी की ‘आईपीएस मारिया’ में भी दिखाई देंगे, जो पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन से प्रेरित है। यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है। ऐसे में शिवम नायर के साथ जॉन की नई एक्शन थ्रिलर उनके व्यस्त लाइनअप में एक और बड़ा प्रोजेक्ट जोड़ने जा रही है।

Tags: John abraham
Previous Post

प्रयागराज मेरी कर्मभूमि, जनता का आशीर्वाद मेरा बल: केशव मौर्य

Next Post

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Salman Khan
मनोरंजन

सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

03/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutta
मनोरंजन

सलमान खान ने संजय दत्त को बताया ‘बड़ा भाई’, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

01/08/2026
Ramayana
मनोरंजन

देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों में एक ही राजा होगा… ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज

30/07/2026
Next Post
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

यह भी पढ़ें

curd bhindi

इस डिश से खाने में लाएं ट्विस्ट, फेस्टिव सीजन पर है यह बेहतरीन ऑप्शन

03/02/2026

श्रीराम हमारे रोम-रोम में रमे और हर सांस में बसे हैं : शिवराज

10/04/2022
Electricity

होली में नहीं गुल होगी बत्ती, यूपीपीसीएल ने कसी कमर

23/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version