• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘एक घंटा हमको इंतजार कराया उसके बाद…..’, खेलो इंडिया इवेंट में भड़के कैलाश खेर

Writer D by Writer D
26/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, लखनऊ
0
Kailash Kher

Kailash Kher

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मशहूर सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) हर इवेंट की शान होते हैं। जहां भी वे जाते हैं अपने गानों से माहौल को एनर्जी से भर देते हैं। लेकिन ये क्या… ? कैलाश खेर को गुस्सा आ गया है। वे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इवेंट में मैनेजमेंट के अधिकारियों पर बरस पड़े। आखिर ऐसा क्या हुआ था जो सिंगर को गुस्सा आया, डिटेल में जानते हैं।

यूपी के लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) का आयोजन हो रहा है। 25 मई से 3 जून तक ये इवेंट होना है। गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में कैलाश खेर ने अपने गानों से जोश भरा। मगर यहां उन्हें मैनेजमेंट की व्यवस्थाओं से दिक्कत हुई। वे बाबू बनारसी दास मैनेजमेंट पर भड़क उठे। सिंगर ने कहा कि ज्यादा कमांडो दिखाई जा रही है जबकि वह महाराज योगी आदित्यनाथ के लाडले हैं, कमांडो गिरी जहां दिखानी है वहां दिखाई जाए।

गुस्सा हो गए कैलाश खेर (Kailash Kher)

माइक हाथ में लेकर कैलाश खेर गुस्से में कहते हैं- तमीज सीखो। एक घंटा हमको इंतजार कराया उसके बाद तमीज नाम की कोई चीज ही नहीं है। क्या यही खेलो इंडिया है? खेलो इंडिया तब होगा जब हम खुश होंगे, घरवाले खुश होंगे और फिर दुनिया के बाहरी वाले लोग खुश होंगे, कोई काम करना आता नहीं है इसीलिए पहले तमीज सीखो। अगर बोलना चाहेंगे तो बहुत कुछ बोल सकते हैं। फिर लोग कहने लगेंगे कि छोड़ दीजिए सर रहने दीजिए, मत बोलिए। हम यहां गाने के लिए आए हैं हमको बुलाया है तो यह जान लीजिए कि एक डेढ़ घंटा हमारा ही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)

महाराज योगी जी हमें लाड करते हैं- कैलाश (Kailash Kher)

कैलाश खेर ने अव्यवस्था फैलाने वालों को स्टेज से संदेश देते हुए कहा कि उनको महाराज योगी जी भी लाड करते हैं, पूरी दुनिया उनको लाड करती है क्योंकि उनका भारतवासियों के चरण छूकर प्रणाम करने का मन करता है। वे कहते हैं- हम हर भारतवासी का पैर धोकर पीना चाहते हैं। लेकिन पहले चीजें व्यवस्थित होनी चाहिए। अगर ऐसे नहीं ध्यान दिया जाएगा तो यही सब चलता रहेगा। यह सब मत कीजिए। हालांकि थोड़ी देर बाद सिंगर नॉर्मल हो गए और माइक पर मुस्कुराते हुए कहने लगे- हमारी सांस चढ़ रही है फिर भी हम नाच रहे हैं, फिर भी गा रहे हैं और पगला रहे हैं, थोड़ा इस बात पर भी ध्यान दीजिए कि कोई इतना भी गाने के लिए पगलाया है।

कैलाश ने खेल के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नवनीत सहगल को भी अपने गानों पर थिरकाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इवेंट का मजेदार वीडियो भी शेयर किया है।

दूसरी बार दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, 60 साल की उम्र में रचाई शादी

सिंगर ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा- धन्यवाद हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी का, खेल और संगीत को एक साथ जोड़ने की पहल कराने के लिए। दोनों विधाओं को देश में युगों युगों से हल्के में लिया जाता रहा है, खेलों भारत के कुछ अविस्मरणीय पलों में महत्वपूर्ण रेखांकित ऐतिहासिक पल।

Tags: kailash kherkhelo india eventskhelo inida university gamesLucknow News
Previous Post

यमुना में डूबने से बालक की मौत

Next Post

यूपी पुलिस ने डॉन अबु सलेम के भतीजे को मुंबई में दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Abu Salem

यूपी पुलिस ने डॉन अबु सलेम के भतीजे को मुंबई में दबोचा

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी ने केशुभाई का जीवन गुजरात की प्रगति के लिए था समर्पित

29/10/2020
UP Budget

UP Budget: महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा पर फोकस, प्रदेश के पांच शहर बनेंगे सेफ सिटी

23/02/2021
Tulsi

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version