• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा पीढ़ी में निरंतर राष्ट्रभक्ति का संचार कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
03/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kakori Train Action

Kakori Train Action

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) नौनिहालों और युवा पीढ़ी में निरंतर राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार कर रही है। इस उद्देश्य से विगत 8 वर्ष में भारत मां के रणबांकुरों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जन्मदिवस व बलिदान दिवस पर अनेक कार्यक्रम किए गए। इसी क्रम में अगस्त 2024 में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव (Kakori Train Action Centenary Festival) का शुभारंभ किया गया। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर संस्कृति विभाग के नेतृत्व में वर्ष भर अनेक कार्यक्रम चले, जिसमें सभी विभागों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, स्कूलों, एकेडमी, स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग रहा। अब 8 अगस्त को शहीद स्मारक काकोरी में महोत्सव का भव्य समापन समारोह होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही सभी जनपदों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्यता से यह आयोजन मनाया जाएगा।

8 अगस्त को शताब्दी समारोह का होगा समापन, मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

9 अगस्त 2024 से शुरू हुए काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) शताब्दी महोत्सव का 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को भव्य समापन होगा। यह कार्यक्रम शहीद स्मारक काकोरी में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा। सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों को आमंत्रित कर तिरंगा राखी बांधने के साथ ही राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनेक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कार्यक्रम का सभी जनपदों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसमें काकोरी के कार्यक्रम भी प्रसारित होंगे।

जनभागीदारी से पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

काकोरी के साथ ही पूरे प्रदेश में भव्यता से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर संस्कृति विभाग ने तैयारी भी कर ली है। जनपदों में शहीद स्मारकों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम होंगे। सरकार का कार्यक्रम में जनभागीदारी पर विशेष जोर है। शहीद स्मारकों, स्मारक स्थलों पर राष्ट्रधुन का वादन होगा।

प्रभातफेरी व मोटरसाइकिल रैली, तिरंगा मेला, भाषण, निबंध, सुलेख, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं होंगी। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम की अभिलेख प्रदर्शनी लगेगी। एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधरोपण समेत अनेक कार्यक्रम भी होंगे।

योगी सरकार ने वर्ष भर आयोजित किए अनेक कार्यक्रम

काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) की 100वीं वर्षगांठ पर योगी सरकार ने शताब्दी समारोह का आयोजन किया। 9 अगस्त 2024 को लखनऊ के काकोरी व शाहजहांपुर के साथ ही प्रदेश भर में महोत्सव का आगाज हुआ। इसके बाद पूरे वर्ष भर कार्यक्रम चलते रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य आयोजन में डाक टिकट का अनावरण किया था। वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम में काकोरी के शहीदों की याद में शहीद स्मृति वाटिका तैयार हुई। विद्यालयों में अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, भारत मां के रणबांकुरों से संबंधित जानकारी दी गई।

काकोरी के क्रांतिकारियों पर आधारित किस्सागोई/नाटक, पुस्तक प्रदर्शनी, विश्वविद्यालयों में सेमिनार, ललित कला एकेडमी की तरफ से पेंटिंग, म्यूरल, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता हुई। काकोरी की घटना को लेकर अभिलेख प्रदर्शनी, शहीदों की याद में जन्मदिवस व बलिदान दिवस पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।

Tags: 8 August8 अगस्तHonoring the families of the martyrsKakoriKakori Train Action Centenary FestivalTiranga RakhiYogi Governmentकाकोरीकाकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सवतिरंगा राखीयोगी सरकारशहीदों के परिजनों का सम्मान
Previous Post

बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक 47 हजार से अधिक लोगाें को दी राहत

Next Post

सावन के सोमवार को बाबा के अलग-अलग स्वरूपों में किया जा रहा विशेष श्रृंगार

Writer D

Writer D

Related Posts

rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Next Post
Baba Vishwanath

सावन के सोमवार को बाबा के अलग-अलग स्वरूपों में किया जा रहा विशेष श्रृंगार

यह भी पढ़ें

Shivpal Yadav

शिवपाल यादव ने भाजपा की तुलना ‘असुर’ से की

10/06/2023
hema malini

मथुरा को NCR में शामिल करने की मांग -हेमा मालिनी

10/09/2020
Supreme Court

पीएम मोदी ने लाल किले से सुप्रीम कोर्ट को सराहा, CJI चंद्रचूड़ ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन

15/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version