• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल्याण सिंह श्रद्धांजलि: राजनाथ-CM योगी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी पुष्पांजलि

Writer D by Writer D
31/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भाजपा आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद में अपने संगठनात्मक 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज राजधानी लखनऊ में सिटी मांटेसरी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ के सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल समेत कई दिग्गजों ने कल्याण सिंह को पुष्पांजलि दी।

खास बात यह कि इस कार्यक्रम में भाजपा ने अपने चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं किया। 40 पार्टियों को बुलाया गया था, इसमें बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा समेत 25 दलों के नेता शामिल हुए। हालांकि कांग्रेस और सपा का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। कल्याण सिंह के निधन पर भी मुलायम-अखिलेश या राहुल गांधी या प्रियंका गांधी नहीं पहुंचीं थीं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शोक जताया था।

कल्याण सिंह जिस दिन स्वर्गवासी हुए थे, उस दिन मीडिया ने मुझसे पूछा था तब मैंने कहा था कि कल्याण सिंह का रिश्ता एक नेता, बड़े भाई और सखा के रूप में मेरा रिश्ता था। वो बेहद विनोदी स्वभाव के थे। 1977 में जब पहली बार वो स्वास्थ मंत्री बने, तब लोग कहने लगे थे कि ये भविष्य के मुख्यमंत्री है।

कार्यक्रम में सीएम बोलते हुए।

नकल रोकने के लिए कठोर कानून बनाने का प्रस्ताव जब कैबिनेट में रखा गया, तब कैबिनेट में इस पर मतभेद था। दो बार मंत्रिमंडल से पास नहीं हो पाया। लेकिन अगली बैठक हुई, तब चेयर पर बैठते ही वो प्रस्ताव निकाला और कहा कि इस पर कोई चर्चा नहीं होगी, ये प्रस्ताव पारित कर दिया। ये उनकी दृढ़ इच्छा बताने के लिए काफी है।

राजनाथ ने दी 1700 करोड़ परियोजनाओं की सौगात, जमकर की CM योगी की तारीफ

संघ के सर सहकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कल्याण सिंह को याद कर अतीत को कुरेदने की कोशिश की। कहा, मैं अक्सर उनके (कल्याण सिंह) गांव जाता था। वंहा मैं जिला प्रचारक भी रहा। उनके घर कोई कमरा पक्का नहीं था। गांव और गरीब के कष्ट को उन्होंने करीब से समझा था।

कल्याण सिंह अच्छे वक्ता थे। जो बोलते थे, उसे लोग ध्यान से सुनते थे। युवा अवस्था में जनसंघ में आ गए और लोगों के दिल पर छा गए। कल्याण सिंह का संकल्प विपन्न को सम्पन्न बनाने का था। कल्याण सिंह के प्रारंभिक गुरु दीनदयाल प्रारंभिक गुरु थे।

कार्यक्रम में शोक गीत के जरिए कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

 

कल्याण सिंह ने कहा था कि स्वास्थ विभाग का भ्रष्टाचार देख कर मेरा हृदय कांप जाता था। वो अच्छा गीत भी लिखते थे, जेल में रह कर साथ में जेल में बंद कार्यकर्ताओं के परिवार को पत्र लिखा करते थे।

देशहित के लिए सरकार प्रतिबंध, चोरी-चुपके काम करना कांग्रेस की शैली : वित्तमंत्री

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा, छोटे का बड़ा बनना उसकी महानता होती है। कल्याण सिंह अलीगढ़ के एक छोटे से गांव में किसान के घर मे जन्मे, शिक्षक का काम किया संघ से जुड़े और जो दायित्व दिया गया उसे निभाया। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका कृतित्व हमारे सामने है। समर्पण का भाव जब तक मौजूद रहेगा, आम जन के मन में भी कल्याण सिंह के लिए श्रद्धा बनी रहेगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, बाबू जिनके बारें में कुछ कहना मेरे लिए सूरज को दीपक दिखाना होगा। वो सच्चे मायने में रामभक्त थे। 6 दिसम्बर 1996 में कारसेवा के दौरान VHP (विश्व हिंदू परिषद) के संगठन का पदाधिकारी होने के तहत मौजूद था। उन्होंने कारसेवकों पर एक खरोच भी नहीं आने दिया। अपनी सरकार की कुर्बानी दे दी। बाबू जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

केशव मौर्य ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

सभा में बसपा की तरफ से महासचिव सतीश मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने कहा, कल्याण सिंह एक बड़ा नाम राजनीति में रहा है। वो आने वाले सदियों तक प्रेरणा देने का काम करेंगे। मेरी उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कई बार हुई। वो ऐसे राजनेता थे तो कभी भी जनहित के फैसले को टालने का काम नहीं करते थे। मैं अपनी पार्टी की ओर से उनके परिवार और भारतीय जनता पार्टी को इस दुख की घड़ी को सहन करने की कामना करता हूं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले कि बाबूजी महान नेता थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती सहित अन्य दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया था। बाबूजी कहते थे कि योगी आदित्यनाथ के हाथों में प्रदेश सुरक्षित है।

स्वतंत्र देव सिंह के बगल बैठे बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि कल्याण सिंह गांव, गरीब व किसानों के नेता थे। बाबूजी सदैव पं. दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रशस्त अंत्योदय पथ के अनुगामी रहे। वह जन नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़ों सहित सभी वर्गों के लिए काम किया और उनसे सदैव जुड़े भी रहे।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

इस एयरपोर्ट पर हुआ ड्रोन अटैक, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Next Post

तालिबानी विदेश मंत्री की दो टूक: भारत-पाकिस्तान के आपसी विवाद में हमें न घसीटें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी, 200 से अधिक जापानी दिग्गज तलाशेंगे अवसर

17/08/2026
375,000 women became pioneers of the White Revolution.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों का असर, श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं पौने चार लाख महिलाएं

17/08/2026
Dayashankar Singh
उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

17/08/2026
Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.
Main Slider

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
Fertilizer
उत्तर प्रदेश

खरीफ में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर योगी सरकार का जोर

17/08/2026
Next Post
Sher Mohammad Abbas Stankzai

तालिबानी विदेश मंत्री की दो टूक: भारत-पाकिस्तान के आपसी विवाद में हमें न घसीटें

यह भी पढ़ें

Swami Avimukteshwarananda

अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बिगड़ी तबीयत, 3 किलो घटा वजन

05/06/2022
taapsee pannu and rhea chakraborty

तापसी पन्नू ने रिया चक्रवर्ती की जमानत पर की प्रतिक्रिया

07/10/2020
attacked on police team

डांस पार्टी को बंद करवाने पहुंची पुलिस पर हमला, नौ आरोपी गिरफ्तार

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version