• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंगना रनौत ने बांधे ‘RRR’ की तारीफों के पुल

Writer D by Writer D
01/04/2022
in मनोरंजन
0
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेबाक बयानों के कारण मशहूर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने परिवार के साथ हालिया रिलीज फिल्म ‘RRR’ देखी और अब सोशल मीडिया के जरिये इस फिल्म व फिल्म के सभी कलाकारों व मेकर्स की जमकर तारीफ़ की है।

जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारों से सजी ‘RRR’ की तारीफ करते हुए कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती है -‘कल मैंने अपने परिवार के साथ फिल्म ‘आरआरआर’ देखी। वैसे इस फिल्म को किसी के प्रचार की जरूरत नहीं है। देशभक्ति की भावन से भरी यह फिल्म देश की संस्कृति, गरिमा,स्मिता, एकता को बढ़ावा देती हुई यह फिल्म, अच्छे आर्ट को कल्चर को बढ़ावा देती हुई ये फिल्म जब भी कोई सच्चा भारतीय देखेगा तो वो यही चाहेगा कि इसकी प्रशंसा में दो शब्द कहे। जो ये सदन के दो हीरोज हमारे स्वतंत्रता सेनानी हुए भीम और राम इनकी ये कहानी देखकर हमे ये लगता है कि ऐसे न जाने कितने अनसंग हीरोज रहे होंगे, लेकिन आज कि दुनिया में भी ऐसे बहुत सारे अनसंग हीरोज हैं जैसे कि इस फिल्म के राइटर श्री के वी विजेंद्र प्रसाद जी उन्होंने आज तक की सबसे सफल फ़िल्में हमारी इंडस्ट्री को दी है।

‘RRR’ की सफलता के बाद जूनियर एनटीआर ने लिखा खास पोस्ट

80 साल की उम्र में भी वे इण्डिया के सबसे बिजी राइटर हैं और बाकी लिखते होंगे स्क्रिप्ट दो साल, छह महीने, पांच साल, दस साल वो सिर्फ पंद्रह दिन में लिख देते हैं। उनको जब भी मिलते हैं तो इंसान पैशन से भर जाता है। मुझे लगता है कि हमारी इंडस्ट्री में पद्म विभूषण या उससे भी बड़ा जो सम्मान होता है उनसे ज्यादा कोई डिजर्व नहीं करता और ये उनकी जरुरत नहीं है। ये हमारी जरूरत है कि हम युवाओं के पास ऐसे आदर्श हो ताकि आगे चलकर इंडस्ट्री में ऐसे और लोग आये। इस फिल्म के हर कलाकार ने बहुत अच्छा काम किया है। एनटीआर जी और रामचरण ने बहुत बेहतरीन काम किया है और इस फिल्म के जो डायरेक्टर है उनके बारे में तो क्या ही कहें उनके बारे में उनकी तारीफ करना तो सूरज को दीया दिखाने जैसी बात होगी!’

RRR का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, पहले विकेंड में की धमाकेदार कमाई

सोशल मीडिया पर कंगना का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है, इससे पहले भी कंगना रनौत एसएस राजामौली की तारीफ कर चुकी हैं। वह फिल्म आरआरआर को देखने के लिए काफी उत्सुक थी और इसका जिक्र उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया था और वहीं अब इस फिल्म को देखने के बाद कंगना से इसकी तारीफ़ सुनकर लगता है कंगना फिल्म और फिल्म की टीम की मुरीद हो गई है।

उल्लेखनीय है, आरआरआर एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और इसकी कहानी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों के एक काल्पनिक वर्णन पर आधारित है। इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश के साथ हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म के अन्य कलाकारों में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी शामिल हैं। यह फिल्म डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित एवं एसएस राजामौली निर्देशित है।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsRrr
Previous Post

किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन का होना जरूरी : सीएम धामी 

Next Post

नारी हूं मैं इस युग की… नारी की अलग पहचान बनाउंगी…

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Salman Khan
मनोरंजन

सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

03/08/2026
Next Post
Mission Shakti

नारी हूं मैं इस युग की… नारी की अलग पहचान बनाउंगी…

यह भी पढ़ें

Ayush University

प्रदेश के पहले आयुष विवि से संबद्ध होंगे 98 कॉलेज, राष्ट्रपति करेंगे शिलान्यास

24/08/2021
Kim Jong Un

किम जोंग ने जारी किया फरमान, लोगों के हंसने-शॉपिंग पर लगाया बैन

17/12/2021
न्यायाधीश रुथ जिंस्बर्ग का निधन

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश का निधन, ट्रंप ने जताया शोक

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version