• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दांपत्य जीवन में गहरा होगा प्यार, करवा चौथ पर करें ये उपाय

Writer D by Writer D
05/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं और आए दिन कई तरह के व्रत आते हैं। आने वाले दिनों में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत आने वाला हैं जो कि सुहागिन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व रखता हैं। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए महिलाऐं करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन अगर आप कुछ विशेष उपाय कर लेती हैं तो पति-पत्नी के बीच जिंदगी में हमेशा प्यार बना रहता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन करके दांपत्य जीवन में मधुरता लाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

बरगद के पेड़ का उपाय

यदि पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक नहीं है या फिर अक्सर ही दोनों के बीच में लड़ाई होती रहती है तो ऐसे में करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर उस पर लाल रंग से वह चीजें लिख दें, जो आप अपने पति में देखना चाहती हैं। इसके बाद इस पत्ते को गोल मोड़ कर अपने सिर से 7 बार घुमाकर शाम के समय किसी बहती हुई नदी या जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको अच्छे संकेत मिलने लगेंगे।

गजानन को चढ़ाएं गुड़ की 21 गोलियां

अगर पति आप पर ध्यान नहीं देता है। अक्सर आपसे दूर-दूर रहता है तो आप करवा चौथ वाले दिन माता गौरी के पुत्र गजानन की आराधना करें। उस दिन दुर्वा के साथ गुड़ की 21 गोलियां बनाकर गजानन को अर्पित करें। ऐसे करने से पति में वियोग की भावना हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

गोमती चक्र का उपाय

यदि पति और पत्नी के रिश्ते में अविश्वास आ जाए तो फिर पति-पत्नी का रिश्ता ठीक से नहीं चल पाता। ऐसे में यदि किसी पति-पत्नी के बीच विश्वास की कमी है तो करवा चौथ के दिन लाल रंग के रेशमी कपड़े में दो गोमती चक्र और 50 ग्राम पीली सरसों बांधकर, एक कागज पर अपने पति का नाम लिखकर साथ में बांधें। अब इस पोटली को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां साल भर कोई इसको देख ना सके और अगले साल करवा चौथ के दिन इसे खोलें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का संबंध मजबूत होता है।

करें गाय की सेवा

अगर आपकी अपने पति के साथ अक्सर अनबन रहती है तो उसे दूर करने के लिए आप करवा चौथ (Karwa Chauth) पर यह खास उपाय करें। इस दिन बेसन से बने 5 लड्‌डू, 5 केले, आटा-शक्कर के बने 5 पेडे़ और 250 ग्राम चने की भीगी दाल गाय को खिला दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच मन की गांठ दूर हो जाती है और उनमें लगाव पहले से ज्यादा बढ़ जाता है।

पति से भरवाएं मांग में सिंदूर

यदि आप भी चाहती हैं कि आपके पति और आपके बीच प्रेम संबंध सदैव बने रहें तो इसके लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सोलह श्रृंगार करते समय मांग में सिंदूर अपने पति से ही भरवाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इस समय उस जगह पर पति-पत्नी के सिवाय कोई तीसरा ना हो। ऐसा करने से माना जाता है कि पति की उम्र बढ़ती है और पति-पत्नी के बीच प्यार कभी कम नहीं होता।

Tags: karwa chauth datekarwa Chauth pujaKarwa Chauth tipsKarwa Chauth totke
Previous Post

अपने बैग में जरूर रखें ये सामान, नहीं होगा सफर खराब

Next Post

RS Election: AAP ने कैंडिडेट का नाम किया घोषित, इस उद्योगपति को भेजेगी संसद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Bihar Election: AAP releases first list of candidates

RS Election: AAP ने कैंडिडेट का नाम किया घोषित, इस उद्योगपति को भेजेगी संसद

यह भी पढ़ें

Big Savings Days sale has started on Flipkart, get low price phones

Flipkart पर शुरू हो गए हैं Big Savings Days, कम कीमत में पाए फोन

13/06/2021

जीवन की नींव को मजबूत बनाती हैं मां और मातृभाषा : पीएम मोदी

27/02/2022
Danish Kaneria

‘मेरे रामलला विराजमान हो गए’, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने साझा की मूर्ति की तस्वीर, बाबर पर कही यह बात

19/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version