• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पर वैक्सिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

Writer D by Writer D
22/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
waxing

waxing

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना काल में वैक्सिंग के लिए पार्लर जाना किसी मुश्किल काम से कम नहीं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं घर में ही वैक्सिंग कर रही हैं। खुद से वैक्सिंग करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसे नजरअंदाज करने से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको लगता है कि घर पर वैक्स करना बहुत मुश्किल है तो आप गलत सोच रही हैं। दरअसल कुछ टिप्स की मदद से आप वैक्सिंग आसानी से घर पर कर सकती हैं।

इसके लिए आपको वैक्स, स्ट्रिप्स और एक नाइफ या फिर स्टिक की आवश्यकता होगी। इसके अलावा अगर आपके पास वैक्स हीटर है तो आपका काम और भी आसान हो जाएगा। इस तरह वैक्स करते हुए आप न सिर्फ अपना समय बचा सकती हैं बल्कि अधिक पैसे खर्च करने की आवश्यकता भी नहीं है। लेकिन वैक्स करते वक्त इन बातों का खास ख्याल रखें, इससे बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए, घर बैठे आसानी से वैक्सिंग कर सकती हैं।

घर पर ऐसे करें वैक्सिंग

वैक्सिंग करने से पहले सभी चीजों को तैयार कर लें और उन सभी चीजों को एक जगह रख लें। साथ ही, वैक्सिंग किट को किसी साफ-सुथरी जगह पर रखें।

घर पर वैक्स करते वक्त यह चेक करें कि आपके बाल कितने लंबे हैं। वैक्सिंग करने के लिए आपके बाल कम से कम 1/4 इंच लंबे होने चाहिए। अगर बाल इससे छोटे हैं तो वैक्स करने से बचें।

वैक्स अप्लाई करने से पहले उस स्थान पर पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके बाद गर्म वैक्स लें और उसे पाउडर को ऊपर अप्लाई करें। तुरंत उसके ऊपर एक वैक्सिंग स्ट्रीप लगाएं और धीरे से रब करें। फिर तेजी से अपने बाल के ग्रोथ के अपोजिट साइड से स्ट्रीप को हटा दें। दर्द न हो इसके लिए अपनी हथेली से वैक्स किए गए स्थान को तुरंत दबाएं।

वैक्सिंग हो जाने के बाद पहले गर्म पानी से उस क्षेत्र को पोंछ लें और फिर उसे धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आप वैक्स किए गए स्थान पर वैक्सिंग बार-बार न करें।

गलती से अगर आपकी त्वचा जल जाती है, तो कुछ आईस क्यूब लें और जले हुए स्थान पर लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा और दर्द कम होगा। वैक्सिंग के बाद टाइट कपड़े न पहनें क्योंकि इससे आपकी त्वचा में जलन हो सकती है।

वैक्सिंग के बाद कम से कम कुछ घंटों के लिए उस जगह को एक्सफोलिएट न करें। साथ ही, थिक क्रीम से बचें क्योंकि इससे वैक्स्ड स्किन पर खुजली या अन्य त्वचा संबंधी परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें वैक्सिंग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। क्योंकि कई बार वैक्सिंग करते वक्त त्वचा संबंधी परेशानियां शुरू होने लगती हैं। इससे बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।

Tags: tips for waxingwaxingwaxing at home
Previous Post

वजन करना है कम, तो सोने से पहले जरूर पिएं ये ड्रिंक्स

Next Post

आँखों के डार्क सर्कल्स से है परेशान, तो ये 3 घेरलु नुस्खे आएंगे काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Next Post
dark circles

आँखों के डार्क सर्कल्स से है परेशान, तो ये 3 घेरलु नुस्खे आएंगे काम

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने बस दुर्घटना में तीन की मौत व 40 के घायल होने पर जताया दुख

08/06/2024
आजम खान का करीबी हेड कॉन्स्टेबल

सपा नेता आजम खान का करीबी हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र चौहान गिरफ्तार

27/09/2020
AK Sharma's interaction with traders and shopkeepers in Hazratganj

जीएसटी आज देश की आर्थिक एकता और मजबूती का प्रतीक बन चुका: एके शर्मा

26/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version