• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बाबूजी’ का त्याग ही भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का आधार बना, भारत रत्न दिये जाने की मॉग: उपमुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
21/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण श्रद्धेय स्व. कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि एवं हिन्दू गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने श्रद्धेय बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मौर्य ने उपस्थित जनसमूह के साथ भारत माता की जय और जय श्री राम के उद्घोष किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक गौरव, जनकल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों के लिए समर्पित रहा। बाबूजी ने अपने सिद्धांतों और विचारों से कभी समझौता नहीं किया तथा राष्ट्र और समाज के लिए सत्ता से बड़ा त्याग का मार्ग चुना।

उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर का निर्माण श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबूजी के त्याग, संकल्प और श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था की गौरवपूर्ण परिणति है। मुख्यमंत्री पद का त्याग कर उन्होंने जिस प्रतिबद्धता का परिचय दिया, उसने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की देखरेख में अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ है, जिससे देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं तथा समस्त हिन्दू समाज का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

श्री मौर्य ने श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबूजी को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किए जाने की अपनी मांग को पुनः दोहराते हुए कहा कि बाबूजी जैसे महान राष्ट्रसेवक को यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह दिन दूर नहीं, जब श्रद्धेय बाबूजी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags: Kalyan Singh death anniversaryKeshav maurya
Previous Post

जापान की आधुनिक तकनीक और उप्र का ‘स्केल’ बदलेगा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की तस्वीर: केशव मौर्य

Next Post

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post
Two ships hijacked in the Gulf of Aden

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

यह भी पढ़ें

CM Yogi

किसानों के परिश्रम से यूपी देश में आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा : योगी

24/05/2023

YouTube पर भी छाया पीएम मोदी का जादू, इतने करोड़ हुए सब्सक्राइबर्स

01/02/2022
Aadhaar card

फ्री आधार अपडेशन की बढ़ गई लास्ट डेट, इतने महीनों का मिला मौका

16/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version