• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा का कार्यकाल भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतीक था: उप मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
16/02/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर उठाए गए प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने सरकार का विस्तृत पक्ष रखते हुए विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन, भ्रामक एवं राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प ‘सर्वे संतु निरामया’ है। आज यूपी में एम्स जैसे संस्थान संचालित हैं और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिल रही है। सपा को विकास के आंकड़ों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

सपा का कार्यकाल भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतीक था- केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा के समय में स्वास्थ्य विभाग केवल भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ था। एंबुलेंस सेवाएं ठप रहती थीं और अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य माफियाओं का अंत कर जनता को पारदर्शी और सुलभ सेवा प्रदान की है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार हेतु जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया है। अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने का व्यापक कार्य किया गया है। जहां-जहां आवश्यकता पाई गई है, वहां चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों की भर्ती एवं तैनाती निरंतर की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश के करोड़ों लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है और सरकारी अस्पतालों में उपचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया गया है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने बताया कि 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं को पहले से अधिक सशक्त बनाया गया है। नई एम्बुलेंसों की तैनाती, जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के कारण आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक प्रभावी हुई हैं। दुर्घटना, प्रसूति तथा नवजात शिशुओं के उपचार में इन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक जांच सुविधाएं, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन एवं पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ की जा रही है। जहां भी मशीनों या तकनीकी स्टाफ की आवश्यकता है, वहां शीघ्र व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नियमित निरीक्षण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा जवाबदेही तय की गई है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने विपक्ष द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों को अपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार निरंतर सुधार कर रही है और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि संबंधित विषय पर चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत आख्या मांगी गई है और प्राप्त होते ही सदन को सूचित किया जाएगा।

अंत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित सर्वोपरि की भावना से कार्य कर रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता को बेहतर उपचार, सस्ती दवा और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

कांग्रेस मुक्त हुई विधान परिषद, सपा ऐसा कार्य न करे कि विधानभवन मुक्त होना पड़ेः मुख्यमंत्री

Next Post

छोटे उद्योगों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन और समयबद्ध स्वीकृति व्यवस्था लागू करने का सुझाव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी

15/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश विकास में पीछे रहा : केशव प्रसाद मौर्य

15/08/2026
Next Post
Anand Bardhan

छोटे उद्योगों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन और समयबद्ध स्वीकृति व्यवस्था लागू करने का सुझाव

यह भी पढ़ें

कुंभनगरी में शान्तनु की लिखित पुस्तक ‘एक योगी जिसने बदला उप्र’ का हुआ अनावरण

26/12/2021
weight gain

अपने दुबलेपन से है परेशान, तो करें ये काम

24/04/2026

विराट कोहली की अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे तन्मय श्रीवास्तव ने क्रिकेट को कहा अलविदा

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version