• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए मई महीनें की पहली एकादशी तिथि और पढ़िए पूरी पूजा विधि

Desk by Desk
05/05/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Know the first Ekadashi date of May and read the method of worship

Know the first Ekadashi date of May and read the method of worship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बता दे हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। सालभर में कुल 24 और हर महीने पक्ष कृष्ण व शुक्ल पक्ष में 2 एकादशी तिथियां आती है। यह तिथि भगवान श्रीहरि को समर्पित है। ऐसे में इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा व व्रत रखने का विशेष महत्व है। वैशाख मास में कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरुथिनी या बरुथिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा व व्रत करने से जीवन की समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल मिलता है।

तो चलिए जानते हैं वरुथिनी या बरुथिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, महत्व व पूजा विधि…

बरुथिनी एकादशी 2021 शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि- 6 मई 2021, गुरुवार, दोपहर 02:10 मिनट से 07 मई 2021, शुक्रवार की शाम 03:32 मिनट तकद्वादशी तिथि 08 मई 2021, शनिवार, शाम 05:35 मिनट पर समाप्त होगी। देखा जाए तो उदयव्यापिनी तिथि 07 मई को पड़ रही है। इसलिए वरुथिनी एकादशी का व्रत 07 मई को रखा जाएगा।

छोटी सी इलायची दे सकती है इतना दर्द, जानें फायेदा और नुकसान

एकादशी व्रत पारण समय

08 मई 2021, शनिवार, सुबह 05:35 मिनट से 08:16 मिनट तक रहेगी। इसतरह पारण की कुल अवधि 02:41 मिनट रहेगी।

बरुथिनी या वरुथिनी एकादशी महत्व
मान्यता है कि इस तिथि पर श्रीहरि की पूजा व व्रत रखने से शुभफल मिलता है। जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशियों का आगमन होता है। धन संबंधी परेशानी दूर होती है। माना जाता है कि एकादशी का व्रत कन्यादान और सालों तक तप के बराबर पुण्य देने के बराबर होता है। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष मिलता है।

मुंबई में टीकाकरण का नया तरीका अब कार में बैठे-बैठे लगेगा टीका

एकादशी पूजा विधि
इस शुभ तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहने।. फिर व्रत रखने का संकल्‍प लें। घर के पूजा स्थल को साफ करके वेदी बनाएं। वेदी पर उड़द, मूंग, जौ, चावल, मूंग, चना व बाजरा 7 धान रखें। एक कलश में पानी भरकर उसपर अशोक या आम वृक्ष के 5 पत्ते रखें। कलश को वेदी के ऊपर रखें। अब वेदी पर श्रीहरि की मूर्ति या तस्‍वीर स्थापित करें। फिर भगवान विष्‍णु को पीले फूल, ऋतुफल और तुलसी दल चढ़ाएं। धूप-दीप जलाकर विष्‍णु की आरती उतार कर उन्हें भोग लगाएं। संध्या समय भगवान विष्‍णु की आरती उतारें। उसके बाद फलाहार का सेवन करें। इस दिन रात को सोने की जगह भजन-कीर्तन करते हुए जागरण करें। अगली सुबह किसी ब्राह्मण को भोजन खिलाएं। साथ ही अपने सामर्थ्य अनुसार दान-दक्षिणा दें।. इसके बाद खुद भोजन खाएं और व्रत का पारण करें।

 

Tags: 24ghante online.comEkadashi datehindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsMayNational newsNEWSnews in hindiताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

BJP के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह का कोरोना से निधन

Next Post

पिता बने ग्राम प्रधान, बेटे ने गांव के विकास के लिए दिया इतने करोड़ का दान

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
son donate crores rupees

पिता बने ग्राम प्रधान, बेटे ने गांव के विकास के लिए दिया इतने करोड़ का दान

यह भी पढ़ें

naxalites arrested

दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार,एक नक्सली डिप्टी कमांडर भी शामिल

10/02/2021
Nahal River

60 साल में पहली बार नाहल नदी से 75 किमी क्षेत्र में आई हरियाली

25/07/2025
CM Yogi launched 'Pahal' portal

कांवड़ियों को न हो कोई समस्या, सुरक्षा और सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान : योगी आदित्यनाथ

26/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version