• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाने कब है देवशयनी एकादशी, इस दिन के बाद से रुक जाएंगे शुभ कार्य

Writer D by Writer D
06/07/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Nirjala Ekadashi

Nirjala Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है. हर महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में. एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि -विधान के साथ पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) आती है. देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं फिर 4 महीने के बाद देवोत्थान एकादशी के दिन उठते हैं. माना जाता है कि इन चार महीनों के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त. साथ ही जानते हैं शादी के कितने मुहूर्त अभी बचे हैं.

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी रविवार, जुलाई 10, 2022 को

एकादशी तिथि प्रारम्भ – जुलाई 09, 2022 को शाम 04 बजकर 39 मिनट पर शुरू

एकादशी तिथि समाप्त – जुलाई 10, 2022 को शाम 02 बजकर 13 मिनट पर खत्म

पारण तिथि- 11 जुलाई 2022 सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर 8 बजकर 36 मिनट तक

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) से पहले शादी के शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी से पहले 5, 6 और 8 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. 8 जुलाई को भड़ली नवमी है, शादी के लिए यह मुहूर्त काफी शुभ माना जाता है.

पाताल लोक में आराम करते हैं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी

सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा इस एकादशी को हरिशयनी और पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. यह एकादशी दो नामों ‘देव’ और ‘शयन’ से मिलकर बनी है. देव शब्द का अर्थ है भगवान विष्णु और शयन का अर्थ है सोना. मान्यताओं के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में शयन के लिए चले जाते हैं.

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) मंत्र

‘सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जमत्सुप्तं भवेदिदम्.

विबुद्धे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्व चराचरम्..

अर्थ-  हे जगन्नाथ जी! आपके निद्रित हो जाने पर संपूर्ण विश्व निद्रित हो जाता है और आपके जाग जाने पर संपूर्ण विश्व तथा चराचर भी जाग्रत हो जाते हैं.

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद पूजा वाली जगह की अच्छी तरह से सफाई कर लें.  इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें. भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, पीला प्रसाद और पीला चंदन अर्पित करें.  इसके बाद भगवान विष्णु को पान, सुपारी चढ़ाएं. फिर भगवान विष्णु के आगे दीप जलाएं और पूजा करें.  देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इस मंत्र ‘‘सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जमत्सुप्तं भवेदिदम्. विबुद्धे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्व चराचरम्..” का जाप करें. देवशयनी एकादशी के दिन पहले भगवान विष्णु को शयन कराएं उसके बाद ही खुद सोएं.

Tags: Devshayani EkadashiDevshayani Ekadashi 2022Devshayani Ekadashi datedevshayani ekadashi kab haidevshayani ekadashi puja vidhi
Previous Post

06 राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा लाभ

Next Post

LPG सिलेंडर के दाम में फिर हुआ इजाफा, जानें अब कितने की मिलेगी रसोई गैस

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
LPG cylinder

LPG सिलेंडर के दाम में फिर हुआ इजाफा, जानें अब कितने की मिलेगी रसोई गैस

यह भी पढ़ें

Thirteen police officers killed in armed attack

सशस्त्र हमले में तेरह पुलिस अधिकारियों की मौत

24/10/2023
Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की जांच में बड़ा मोड़, चंपत राय समेत तीन नामों पर फोकस

30/06/2026
life imprisonment

20 साल पहले पंचायत चुनाव में हत्या व बलबा मामले में 30 को सश्रम उम्रकैद की सजा

10/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version