• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टी-सीरीज के ओनर पर टूटा गमों का पहाड़, 20 साल के इस सदस्य का कैंसर से हुआ निधन

Writer D by Writer D
19/07/2024
in मनोरंजन
0
Krishna Kumar

Krishna Kumar's daughter Tisha Kumar passes away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी-सीरीज के ओनर भूषण कुमार (Bhushan Kumar)  की कजिन सिस्टर तिशा कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहीं। ये दुखद खबर फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई है। देश की सबसे बड़े म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस में शोक की लहर है। तिशा, दिग्गज गायक गुल्शन कुमार के भाई कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) की बेटी थीं। वे 20 साल की ही थीं। इस कम उम्र में ही वे कैंसर की चपेट में आ गई थीं और अब वे जिंदगी से जंग हार गई हैं। कृष्ण कुमार की बात करें तो वे इंडस्ट्री के 90s के एक्टर-प्रोड्यूसर रहे हैं। वे बेवफा सनम फिल्म के लीड एक्टर थे।

तिशा की बात करें तो उनके निधन से टी-सीरीज फैमिली शोक में है और आने वाले 5 दिन तक के लिए सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। टी-सीरीज द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया- कृष्णा कुमार (Krishna Kumar) की बेटी तिशा कुमार का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। ये हमारी फैमिली के लिए एक मुश्किल वक्त है और ऐसे में हमारा निवेदन है कि प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाए।

फिल्मी फैमिली से जुड़ाव

तिशा कुमार की बात करें तो उनके पिता कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) तो फिल्म एक्टर थे ही साथ ही उनकी मां तान्या सिंह भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं। वे आजा मेरी जान और धड़कन जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी थीं। अब बेटी के निधन के बाद एक्टर कृष्ण कुमार के लिए भी निजी तौर पर ये गहरी क्षति है। वे कपल की एकलौती बेटी थीं।

इस डेट से शुरू होगी NEET UG की काउंसलिंग, तैयार कर लें ये डाक्यूमेंट्स

तिशा कुमार के पिता कृष्ण कुमार (Krishna Kumar)  की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में आजा मेरी जान फिल्म से की थी। इस फिल्म के बाद साल 1995 में उनकी फिल्म बेवफा सनम आई। ये फिल्म खूब चली और उन्हें स्टार बना दिया। इसके बाद आई उनकी फिल्म पापा द ग्रेट भी चर्चा में रही थी लेकिन कमाई ज्यादा नहीं कर सकी थी। ये फिल्म 2000 में आई थी। इस फिल्म के बाद कृष्ण कुमार ने एक्टिंग से हमेशा के लिए तौबा कर ली थी। अब वे एक प्रोड्यूसर के तौर पर ही एक्टिव हैं और लाइम लाइट से काफी दूर रहना पसंद करते हैं।

Tags: Bhushan kumarbollywood gossipsEntertainment news
Previous Post

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किलें, UPSC ने दर्ज कराई FIR

Next Post

महिला के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, गंभीर रूप से झुलसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Main Slider

Tamil Nadu Elections 2026 : TVK की बढ़त पर फिल्मी सितारों ने Vijay को दी बधाई

04/05/2026
Next Post
High Tension Line

महिला के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, गंभीर रूप से झुलसी

यह भी पढ़ें

Supreme Court

राष्ट्रीय आपदा के समय हम मूकदर्शक नहीं बने रह सकते : सुप्रीम कोर्ट

27/04/2021
CM Vishnudev Sai

2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को बनाएंगे विश्व की महाशक्ति: साय

01/03/2024
Owner of nightclub Birch by Romeo Lane arrested

गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, मालिक सलाखों के पीछे

07/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version