• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CSK को लगा बड़ा झटका, एक करोड़ में खरीदा ये खिलाड़ी IPL से हुआ बाहर

Writer D by Writer D
20/02/2023
in खेल
0
Kyle Jamieson

Kyle Jamieson

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन (Kyle Jamieson ) को कमर की सर्जरी करानी होगी। उनकी चोट फिर उभर आई है, जिसके कारण वह 9 महीने से अधिक समय से क्रिकेट मुकाबले से दूर हैं। अब वह आईपीएल 2023 में भी नहीं खेल पाएंगे। जेमीसन को इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की मौजूदा सीरीज में वापसी करने की उम्मीद थी, उन्होंने पिछला टेस्ट जून 2022 में खेला था।

हालांकि चोट के दोबारा उभरने और सर्जरी को देखते हुए इस 28 साल के तेज गेंदबाज को पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना होगा। यह तेज गेंदबाज इसी महीने इंग्लैंड की मेहमान टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड इलेवन की ओर से अभ्यास मैच खेला था।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘काइल के लिए यह चुनौतीपूर्ण और मुश्किल समय है। हमारे लिए बड़ा नुकसान।’ उन्होंने कहा, ‘जब वह टीम का हिस्सा था तो हमारे लिए शानदार खिलाड़ी था। हम उसके उबरने की कामना करते हैं।’

जेमीसन (Kyle Jamieson ) ने इससे पहले उम्मीद जताई थी कि आराम के साथ उनकी चोट ठीक हो जाएगी, लेकिन इसके दोबारा उबरने पर उन्हें सर्जरी का विकल्प चुनने को बाध्य होना पड़ा।

स्टीड ने कहा, ‘कई विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की कमर की सर्जरी हुई है और इससे उबरने में अलग-अलग समय लगता है। हम काइल को उबरने का सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहते हैं क्योंकि हमें पता है कि वह हमारे लिए कितना शानदार खिलाड़ी है।’

पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनाए जा रहे हैं: पीएम मोदी

काइल जेमीसन (Kyle Jamieson ) को 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ में खरीदा था। जेमीसन ने आईपीएल के अब तक 9 मैचों में 9 विकेट निकाले हैं। उन्होंने ये सभी मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 2021 के सीजन में खेले थे।

Tags: cricket newsCricket News in Hindiipl 2023Kyle Jamiesonsports newssports news in hindi
Previous Post

पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनाए जा रहे हैं: पीएम मोदी

Next Post

पोस्ट ऑफिस की इस शानदार डिपॉजिट स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 16 लाख से अधिक

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post
Post Office

पोस्ट ऑफिस की इस शानदार डिपॉजिट स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 16 लाख से अधिक

यह भी पढ़ें

Night Curfew in Lucknow

लखनऊ में कल से लगेगा नाइट कर्फ्यू, सीएम योगी ने दिये ये अहम निर्देश

07/04/2021
Pregnancy

गर्भावस्था में सेहत के लिए लाभदायक होता है इस का पानी

01/09/2026
Malabar Express caught fire

मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल कोच में आग लगी, यात्रियों की सतर्कता से बड़ा  हादसा टला

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version