• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: 129 दिन बाद जेल से बाहर आया आशीष मिश्रा

Writer D by Writer D
15/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur violence

Lakhimpur violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर। खीरी में तिकुनिया हिंसा (Lakhimpur Violence) मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू (Ashish Mishra) की आज जेल से रिहाई हो गई है। देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से बीते गुरुवार को ही जमानत मिल चुकी है।

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से 10 फरवरी को जमानत मिलने के बाद कहा गया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही आशीष मिश्रा को लखीमपुर जेल से रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन फिर भी मिश्रा जेल से रिहा नहीं हो पाए। वजह थी उनके जमानत आदेश में दो धाराओं का न होना।

लखीमपुर हिंसा: मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

दरअसल, लखीमपुर पुलिस ने आशीष मिश्रा पर क्राइम नंबर 219/21 पर एफआईआर दर्ज की। विवेचना के दौरान दाखिल की गई चार्जशीट में आईपीसी की धारा 147,148, 149,302, 307,326, 34, 427, और 120बी के साथ 3/25, 5/27 व 39 आर्म्स एक्ट शामिल थी।

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई के बाद आशीष मिश्रा को जिन धाराओं में जमानत दी, उसमें आईपीसी की 147 148, 149 307,326, 427/34 , 30 आर्म्स एक्ट, 177 एमवी एक्ट हैं। जमानत ऑर्डर में धारा 302,120B नहीं लिखी थी। जबकि नियम है कि आरोपी जिन-जिन धाराओं में जेल में बंद होगा, उन सभी धाराओं में जमानत मिलने के बाद ही रिहाई होगी।

लखीमपुर हिंसा: जमानत के बाद भी जेल में रहेंगे मंत्री पुत्र, यहां फंसा पेंच

यही वजह है  शुक्रवार को  कि आशीष मिश्रा के वकील को हाई कोर्ट में बेल ऑर्डर की करेक्शन एप्लीकेशन डालनी पड़ी। सोमवार को सुनवाई होने के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है कि आशीष मिश्रा के बेल ऑर्डर में आईपीसी 302 और 120बी जोड़ दिया जाए।

लखीमपुर हिंसा: आशीष-अंकित की गन से हुई थी फायरिंग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जिला जज ने इस हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई मामले में 3-3 लाख के दो बेल बॉन्ड जमा करने को कहा। इसके बाद लखीमपुर जिला जज के यहां बेल बॉन्ड और जमानतदारों के कागजों को दाखिल किया गया, जिनका वेरिफिकेशन हुआ और फिर रिहाई का आदेश जारी किया गया।

क्या है पूरा मामला

बीते साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे चार किसानों को एसयूवी कार से कुचल दिया गया था। इस घटना के बाद भड़की हिंसा में और भी लोग मारे गए। आरोप है कि किसानों को कुचलने वाली कार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की थी और उसमें उनका बेटा अजय मिश्रा उर्फ मोनू सवार था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मोनू को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था।

Tags: ashish mishralakhimpur violenceLakhimpur violence newsLakhimpur violence updates
Previous Post

IBPS ने जारी किए इंटरव्यू एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

मैं जो बोलता हूं, वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं : नितिन गडकरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
nitin gadkari

मैं जो बोलता हूं, वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं : नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें

Self-immolation attempt

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

15/03/2021

गुरु पूर्णिमा पर CM योगी ने की विधि-विधान से पूजा, गुरु चरणों में नवाजा शीश

24/07/2021
arthritis

गठिया में इन चीजों से करें परहेज

08/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version