• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्यापारी के घर की तिजोरी से 20 लाख का माल साफ

Writer D by Writer D
07/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
steal

Steal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी व्यापारी के घर की तिजोरी से 4 लाख रुपये और लगभग 15-16 लाख रुपये की ज्वैलरी गायब (Stolen) हो जाने के मामले में पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

गलशहीद थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के असालतपुरा निवासी मोहम्मद सुहेल की घर के समीप ही इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। असालतपुर में चार मंजिला मकान में वह भाइयों के साथ रहते हैं। सुहेल दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि बाकी मंजिलों पर उनके भाइयों के परिवार रहते हैं।

सुहेल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब 16 लाख रुपये कीमत के जेवर पत्नी आफरीनाज को बनवाकर दे दिए थे। ये सभी जेवर घर की तिजोरी में रखे थे, जबकि चार लाख रुपये की नकदी भी तिजोरी में रखी थी।

बताया जा रहा है कि 22 जून को उन्होंने पत्नी आफरीनाज को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान वह मकान में ताला लगाकर गए थे। डिलीवरी होने पर 24 जून को वह पत्नी को डिस्चार्ज कराकर घर ले आए थे। बुधवार सुबह उन्होंने बकरा खरीदने के लिए तिजोरी से रुपये निकालने चाहे, लेकिन तिजोरी से नकदी और सभी जेवर गायब थे। जबकि तिजोरी का न तो ताला खुला हुआ था और न ही ताला टूटा हुआ था। इसके बावजूद लाखों रुपये का सामान गायब हो गया था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सीओ कटघर अनूप कुमार सिंह व गलशहीद थाना प्रभारी दलपत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गलशहीद थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

खेत पर काम करते समय करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Next Post

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
rape

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

यह भी पढ़ें

arrested

विदेशी शराब की 22 बोतलों के साथ ब्लॉक के हेड कलर्क गिरफ्तार

21/01/2022
STF

अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, 200 ग्राम स्मैक बरामद

22/07/2021
lowest unemployment

रोजगार देने में छत्तीसगढ़ अव्वल, बेरोजगारी दर महज 0.1 फीसदी

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version