• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लल्लू ने कहा- तथ्यों से मुंह छिपा रही है योगी सरकार

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि कोरोना संकटकाल में योगी सरकार शुतुरमुर्ग की तरह रेत में गर्दन डालकर तथ्यों को छुपाने का प्रयास कर रही है।

श्री लल्लू ने रविवार को जारी बयान में कहा कि प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में तीन मई तक एक सप्ताह में केवल 276 मृत्यु दर्ज हुईं, जबकि श्मशान घाट के रिकॉर्ड के अनुसार इस दौरान लखनऊ में 400 मृतकों के अंतिम संस्कार हुए। वहीं, कानपुर में 24 अप्रैल तक एक सप्ताह में 66 मृत्यु दर्ज हुई, जबकि श्मशान घाट में जलाई गई चिताओं का आंकड़ा 462 था। गाजियाबाद में 18 अप्रैल तक एक सप्ताह में कई मौतें हुईं, जिनमें से 17 अप्रैल को एक भी मौत सरकारी आंकड़ों में दर्ज नहीं हुई। पड़ताल करने पर श्मशान में रोजाना 50 से ज्यादा शव जलने की बात सामने आई।

इसी तरह आगरा में 17 अप्रैल का सरकारी आंकड़ा 4 मौतों का है, लेकिन आगरा के केवल ताजगंज शमशान घाट में 47 चिताएं जली। बिजनौर के 4 दिनों में एक भी मौत सरकारी कागजों में दर्ज नहीं हुई, लेकिन यहां के श्मशान में 100 मृत्यु व अंतिम संस्कार का पता चला। सात मई को हमीरपुर क्षेत्र में यमुना नदी में दर्जनों लाशें तैरती देखी गयीं। लोगों का मानना है कि श्मशान घाट में जगह न मिलने के कारण परिजनों ने यह शव यमुना में बहा दिए।

भूत-प्रेत उतारने के नाम पर दिव्यांग भांजी से करता रहा दुष्कर्म, तांत्रिक मामा गिरफ्तार

श्री लल्लू ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में हेर-फेर कर मौतों की संख्या आंकड़ों में कम बताकर झूठ बोलने का पाप किया है। इसी तरह वह टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व टीकाकरण के आंकड़ों में हेर फेर कर गलत तथ्य प्रस्तुत कर सब व्यवस्थित होने का फर्जी दावा कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश में सब कुछ अव्यवस्थित है।

उन्होने कहा कि आंकड़ों में हेरफेर का मामला सामने आने पर जब उच्च न्यायालय ने गलत आंकड़ें पेश करने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई, तब कई और ऐसे मामले सामने आए। इसी पंचायत चुनाव के चलते राज्य के 800 शिक्षकों और कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने से मृत्यु की संख्या सामने आई। जिस पर राज्य सरकार चुप्पी साधकर बैठी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के अनुसार राज्य में सब सुव्यवस्थित है। किसी को किसी प्रकार का कष्ट नहीं है और जो किसी प्रकार की परेशानी बता रहे हैं, वो सिर्फ खौफ और गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। सरकार जिसे अफवाह फैलाना कह रही है उसमे उत्तर प्रदेश सरकार के विधायक और सांसदों का नाम भी जुड़ने लगा। झांसी से सदर विधायक रवि शर्मा, मऊरानीपुर के विधायक बिहारी लाल आर्य, राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, हरीश द्धिवेदी, दीनानाथ भास्कर, ब्रजेश पाठक, सांसद सत्यदेव पचौरी और कौशल किशोर, पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद श्रीमती मेनका गांधी व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने क्षेत्रों में बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाइयां, आईसीयू बेड की कमी के बारे में बताया है।

ऑक्सीजन प्लांट व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी : जैकब

उन्होंने कहा कि राज्य में न जाने कितने काला-बाजारियों से पुलिस ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, कॉन्सेंट्रेटर जब्त तो कर रही है, पर दे कहाँ रही है कोई खबर नहीं। सरकारी सिस्टम फेल है। फलस्वरूप कालाबाजारी करने वालों ने लोगों की जान के बदले खूब पैसे बनाये। सरकार का लाचार सिस्टम मौन बना चुपचाप सब होता देख रहा है। प्रदेश की भोली-भाली जनता को योगी ने रामराज का सपना दिखा उत्तर प्रदेश को चौपटराज में बदल दिया।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

प्रदेश मौत के मातम में डूबा हुआ है, मुख्यमंत्री जी हवा हवाई दौरे कर रहे : अखिलेश

Next Post

संजय सिंह बोले- टेंडर प्रक्रिया की बजाय वैक्सीनेशन अभियान में लाये तेजी

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
sanjay singh

संजय सिंह बोले- टेंडर प्रक्रिया की बजाय वैक्सीनेशन अभियान में लाये तेजी

यह भी पढ़ें

neet admit card

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 2 घंटे पहले पहुंचना हुआ अनिवार्य

25/08/2020

डीजल की कीमतों में कटौती जारी, जानें आज पेट्रोल के दाम बढ़े या घटे

29/09/2020
CM Yogi

योगी सरकार में सशक्त हो रही ग्रामीण महिलाएं, 90 फीसदी से ज्यादा घरों पर महिलाओं का स्वामित्व

01/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version