• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुद्दा तलाशने में एसी कमरों में पसीना बहा रहा विपक्ष के नेता : डा शर्मा

Writer D by Writer D
25/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Dr. Dinesh Sharma

Dr. Dinesh Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि योगी सरकार की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष हताश है और मुद्दा तलाशने के लिये पसीना बहा रहे हैं।

डा शर्मा ने मंगलवार को विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि पहले वैक्‍सीन का विरोध कर भ्रम फैलाने वाले विपक्ष के नेता अब बच्‍चों को परीक्षा से पहले वैक्‍सीन लगाने की बात कर रहे हैं । पहले वैक्‍सीन को भाजपा की वैक्‍सीन बता कर भ्रम फैलाया और हजारों लोगों को संशय में डाल दिया, अब परीक्षा से पहले बच्‍चों को वैक्‍सीन लगाने का बयान दे उन्‍हें उकसाने का काम कर रहे हैं, जबकि बच्‍चों की वैक्‍सीन अभी बनी ही नहीं है। संकट के इस दौर में विपक्ष का यह रवैया ठीक नही है। देश व प्रदेश में कुछ नेता ऐसे हैं जिन्होंने वैक्‍सीन पर भ्रम फैला कर लोगों को भड़का दिया और खुद वैक्‍सीन लगवा ली।

पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज का भी मुकम्मल इंतजाम : योगी

उप मुख्‍यमंत्री ने कोरोना संक्रमण काल मे नकारात्मक भूमिका रखने वाले नेताओं से कहा कि बोलने से पहले कम से कम चीजों के बारे में बेसिक जानकारी करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी के लगातार बड़े फैसलों और लोगों के बीच जा कर काम कर रही सरकारी मशीनरी के कारण समूचे विपक्ष के पास मुद्दों का अकाल है।

उन्होने कहा कि विपक्ष घर में बैठ कर ट्रिवटर की राजनीति कर रहा है, ज‍बकि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गांव गांव जा कर लोगों का हाल ले रहे हैं। अस्‍पतालों, कोविड कमांड सेंटरों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रदेश के सभी मंडल मुख्‍यालयों समेत 50 से ज्‍यादा जिलों का दौरा कर चुके हैं मुख्‍यमंत्री। जहां अन्‍य प्रदेशों में वैक्‍सीनेशन ठप हो जा रहा है वहीं उत्‍तर प्रदेश में हर रोज वैक्‍सीन लगने का रिकार्ड बन रहा है। 18 से 44 उम्र के लोगों को भी मुफ्त टीका लग रहा है। देश में सबसे ज्‍यादा टीकाकरण यूपी में हो रहा है। 45 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को टीके की 16543234 डोज दी जा चुकी है, जबकि 18 से 44 साल के लोगों को टीके की 1215017 डोज लग चुकी है।

कोरोना नियंत्रण पर बोले CM योगी, गांव सुरक्षित तो जनपद भी सुरक्षित

डा शर्मा ने कहा कि सीएम की कार्यशैली और बड़े फैसलों का परिणाम है कि उत्‍तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में प्रतिदिन कमी आ रही है। रिकवरी रेट 95 फीसदी तक पहुंच रहा है। मुफ्त खाद्यान्‍न वितरण हो रहा है। दिहाड़ी मजदूरों और श्रमिकों को भरण पोषण भत्‍ता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिकार्ड गेहूं खरीद हो रही है। कोविड काल में भी यूपी में इंडस्‍ट्री से उत्‍पादन हो रहा है। रोजगार सुरक्षित है। विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है।

Tags: Dr. Dinesh Sharmaup news
Previous Post

पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज का भी मुकम्मल इंतजाम : योगी

Next Post

योगी के चेहरे पर जीवन से संघर्ष कर रही बच्चियों की पीड़ा साफ नजर आयी

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
Kanwar Yatra
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा के सम्मान में योगी सरकार कांवड़ियों पर करेगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

03/08/2026
sandeep singh
उत्तर प्रदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

03/08/2026
Next Post
cm yogi

योगी के चेहरे पर जीवन से संघर्ष कर रही बच्चियों की पीड़ा साफ नजर आयी

यह भी पढ़ें

accident

मॉर्निंग वॉक पर निकले पुरोहित को तेज रफ्तार डम्फर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

22/03/2021
गैंगस्टर तारबाबू

देवरिया : गैंगस्टर तारबाबू पर बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

10/09/2020
Priyanka Gandhi

रोजगार के हक की लड़ाई की लौ बुझने न दें युवा: प्रियंका

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version