• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Lok Sabha Elections: चौथे चरण के लिए नामांकन आज से, यूपी में 13 मई को होगा मतदान

Writer D by Writer D
18/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के चौथे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन (Nominations)  की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किए जा सकेंगे।

रिणवा ने बताया कि चौथे चरण में 13 लोकसभा सीटों में शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच (अजा) में चुनाव होगा। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र शाहजहांपुर में आता है। 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को की जाएगी। 29 अप्रैल को नाम वापसी होगी।

प्रचार थमा, मतदान कल

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। अब अगले 36 घंटे तक प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इस चरण में यूपी की आठ सीटों समेत 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान होगा। गुरुवार को मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इन सीटों पर आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल समेत 1,625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

मतदान से पहले बसपा ने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, टिकट भी काटा; जानें पूरा मामला

मतदान शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम को 5 बजे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं व मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये गये है।

यूपी की इन आठ सीटों पर कल वोटिंग

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अजा),मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत

Tags: Lok Sabha Electionslok sabha elections 2024Lucknow Newsnominationup news
Previous Post

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 26 अप्रैल तक बढ़ायी गयी न्यायिक हिरासत

Next Post

‘आम खाकर शुगर लेवल बढ़ा रहे है केजरीवाल…’, ईडी ने कोर्ट में दी जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

'आम खाकर शुगर लेवल बढ़ा रहे है केजरीवाल...', ईडी ने कोर्ट में दी जानकारी

यह भी पढ़ें

कोहनियों का कालापन करें दूर

गर्दन और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए लगाएं ये पेस्ट

12/07/2021
CM Yogi listened to the complaint in Janata Darbar

‘घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी’, जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद

09/03/2023
priyanka raina

सुरेश रैना के संन्यास लेने पर पत्नी प्रियंका हुई इमोशनल, लिखी ये पोस्ट

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version