• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारी हंगामे के चलते लोकसभा की बैठक शुक्रवार तक स्थगित

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Parliament

Parliament

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी हंगामे के कारण सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही न हो सकी और एक बार के स्थगन के बाद बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

दोपहर भोजनावकाश के पीठासीन अधिकारी भर्तृहरि महताब ने दूसरी बार सदन की कार्यवाही शुरू की। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल के सदस्यों ने सदन में तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। तख्तियों पर लिखा था, “राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करो।”

विपक्षी सदस्यों का हंगामा थमता न देख पीठासीन अधिकारी ने बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले, सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की और कांग्रेस के राहुल गांधी का नाम सवाल पूछने के लिए पुकारा। कांग्रेस नेता ने सवाल पूछने की बजाय लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने का मामला उठाते हुए कहा कि विशेष जांच दल की रिपोर्ट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के बेटे आशीष मिश्रा पर साजिश के तहत किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की बात कही गई है। राहुल जब इस बारे में अपनी बात रख रहे थे तो अध्यक्ष बिरला ने उन्हें कई बार टोकते हुए प्रश्न पूछने की सलाह दी। बावजूद, कांग्रेस सदस्य ने इस मामले को आगे बढ़ाते हुए गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

यूपी विधानसभा सत्र: गृह मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बिरला ने उन्हें कई बार टोका किंतु राहुल ने सवाल पूछने की बजाय लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र किया। इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल के सदस्य आसन के समीप आकर मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा और नारेबाजी करने लगे।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में हंगामें पर कहा कि एक ओर कांग्रेस के सदस्य सवाल पूछने के लिए खड़े हैं और दूसरी और उनकी पार्टी के सदस्य हंगामा कर रहे हैं।

अध्यक्ष बिरला ने सदन में हंगामा बढ़ता देख बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। बाद में इसे दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

Tags: loksabha newsloksabha updatesNational news
Previous Post

383 दिन बाद राकेश टिकैत की हुई घर वापसी, परिजनों ने ऐसे किया स्वागत

Next Post

शिक्षा का मकसद सिर्फ नौकरी पाने का माध्यम नहीं समझना चाहिए : आनंदीबेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post

शिक्षा का मकसद सिर्फ नौकरी पाने का माध्यम नहीं समझना चाहिए : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

रंग जाऊं तेरे रंग में, एक अनोखी पारिवारिक धारावाहिक : सुदेश बेरी

02/01/2022
Radha Mohan Singh

भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित के लिए काम कर रही : राधा मोहन

22/11/2020
Kota

एजुकेशन सिटी में बिताएं परिवार के साथ छुट्टियां, आपका दिल जीत लेंगे ये स्थान

09/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version