• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीयता के प्रतीक और साक्षात धर्म हैं भगवान श्रीराम : योगी

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को भारतीयता का प्रतीक कहा है। श्रीराम के जीवन चरित को मनुष्यता के प्रतिबिंब की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि राम को जिसने जिस भाव से भजा, उसे वैसी ही गति मिली। रत्नाकर ने भजा तो वाल्मीकि होकर रामायण की रचना की और मारीच ने द्वेषभाव से भजा तो उसे मनुष्य होते हुए भी पशु योनि में मरना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान ने ‘राम काज’ को जीवन माना तो लोक देवता हो गए और रावण ने वैर भाव रखा तो उसकी ऐसी दुर्गति हुई कि बुराई का सनातन प्रतीक बन गया। महर्षि वाल्मीकि के ‘रामो विग्रहवान् धर्मः’ उक्ति का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने श्रीराम को साक्षात धर्म कहा।

सीएम योगी, शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित ग्रंथ ‘भारतीय भाषाओं में राम’ (चार खंड) का लोकार्पण कर रहे थे। समारोह में उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी का देश इंडोनेशिया हो या फिर थाईलैंड और दक्षिण कोरिया जैसे देश, राम सर्वत्र हैं। सबने राम की महिमा को सहर्ष अंगीकार किया है। हम रामकथा से परिचित हैं, उसके सभी पात्रों, संवादों को जानते हैं, फिर भी हर साल जब रामलीला का मंचन होता है तो हर कोई पूरे श्रद्धाभाव से एक-एक घटना को देखता है। स्वयं को जोड़ता है।

योगी ने कहा कि कोरोना काल में जब दूरदर्शन पर रामायण धारावाहिक का प्रसारण हुआ तो उसकी टीआरपी ने कई कीर्तिमान रचे। यही राम की महिमा है। राम को जब भी जितनी बार भी देखा, पढ़ा समझा जाए, हर बार एक नई ऊर्जा से मन प्रकाशित हो उठता है।

सीएम योगी ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण किए

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म एक शास्वत व्यवस्था है। वह व्यवस्था जिस पर समाज टिका है। उपासना विधियां अलग-अलग हो सकती हैं। पर धर्म तो एक ही है। अयोध्या शोध संस्थान और वाणी प्रकाशन द्वारा 17 भाषाओं में राम कथा को संकलित कर ‘भारतीय भाषाओं में राम’ (चार खंड) के प्रकाशन को योगी ने अद्भुत प्रयास कहा और बताया कि बहुत जल्द ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ राम भी उपलब्ध होगी।

राम हमारे प्राण, हमारी प्रज्ञा : दीक्षित

लोकार्पण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि कुछ समय पहले तक कुछ लोग जो राम को काल्पनिक पात्र बताकर उनका अपमान करते थे आज उनमें अयोध्या का टिकट कटाने की होड़ मची है। उनमें से हर कोई खुद को सबसे बड़ा रामभक्त बताते नहीं थक रहा।

दीक्षित ने कहा कि राम भारत की आत्मा हैं। हमारे प्राण हैं, प्रज्ञा हैं। राम के बिना मनुष्यता की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने ग्रन्थ के प्रकाशन पर सभी को बधाई भी दी।

कार्यक्रम में राष्ट्रधर्म पत्रिका के संपादक ओम प्रकाश पांडेय ने वाल्मीकि कृत रामायण, तुलसी रामचरित मानस, कृतवास रामायण आदि का उद्धरण देते हुए श्रीराम जीवन चरित के विविध प्रसंगों के माध्यम से आदर्श चरित्र की व्याख्या की और बताया कि किस प्रकार एक कालखंड विशेष में रामकथा में क्षेपक जोड़कर राम की मर्यादा पर आघात करने का कुत्सित प्रयास किया गया। लोकार्पण समारोह में वाणी प्रकाशन के अरुण माहेश्वरी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया।

Tags: cm yogihridyanarayan dixitLucknow Newsyogi released a book
Previous Post

सीएम योगी ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण किए

Next Post

बच्चों की स्कूल यूनीफार्म और बैग का पैसा अभिभावकों के खाते में जायेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

बच्चों की स्कूल यूनीफार्म और बैग का पैसा अभिभावकों के खाते में जायेगा

यह भी पढ़ें

mission 2022

सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ मिशन 2022 का आगाज करेगी भाजपा

16/07/2021
30 सेकेंड में कोरोना की पहचान

गोरखपुर में कोरोना के 297 नये मरीज मिले, मरीजों की संख्या 9407 हुई

01/09/2020

कश्मीर: शॉपिंग कम रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version