• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी से मिली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम, जीत के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Writer D by Writer D
17/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, खेल, लखनऊ
0
Lucknow Super Giants team met CM Yogi

Lucknow Super Giants team met CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांचक मुकाबलों से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने सोमवार को टीम ओनर संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी आईपीएल सीजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सीजन में भी सभी खिलाड़ी अपने खेल कौशल से आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के युवा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे संघर्ष, अनुशासन और खेलभावना के साथ खेलें और युवाओं के लिए प्रेरणा बनें।

उन्होंने (CM Yogi) विश्वास जताया कि लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेगी और फाइनल में जीत दर्ज करेगी। भेंट के दौरान एलएसजी टीम ने उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन्होंने की मुख्यमंत्री (CM Yogi) से भेंट

इस मुलाकात में टीम के कप्तान ऋषभ पंत (कप्तान) आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, एचआर सुहास, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, सिद्धार्थ एम, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, रवि विश्नोई, शार्दूल ठाकुर, शिवम मावी, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मैथ्यू पॉल, निकोलस पूरन, शामर माल्वर्न की उपस्थिति रही।

साथ ही कोचिंग स्टाफ से मेंटॉर ज़हीर खान, जस्टिन लैंगर, विजय दहिया, लांस क्लूजनर की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री (CM Yogi) से मुलाकात के दौरान एलएसजी के सीओओ विनय चोपड़ा और टीम मैनेजर सौम्यदीप आदि की मौजूदगी भी रही।

Tags: cm yogilsg teamLucknow Super Giants
Previous Post

सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत और हिंदू माह का होगा उल्लेख: मुख्यमंत्री

Next Post

हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ विकसित की जाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ विकसित की जाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें

arrested

पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

24/03/2022
saand ki aankh

‘Saand Ki Aankh’ के 2 साल पूरे, ‘शूटर दादी’ को याद कर भावुक हुई भूमि

26/10/2021
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

23/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version