• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठ बोलना कांग्रेस की आदत रही है, प्रियंका से सच की उम्मीद भी नहीं : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से किसान हित के बारे में उनकी पार्टी द्वारा किये गये कामों की जानकारी मांगी है।

श्री सिंह ने सोमवार को कहा कि श्रीमती वाड्रा यूपी के किसानों की चिंता में लगातार घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।

उन्होने तंज कसा कि अपने एक ट्वीट में प्रियंका ने एक बिल्कुल नई और नायाब बात कही है। उनके मुताबिक किसान इस देश की आत्मा हैं। इस नई जानकारी के साथ उन्होंने यूपी सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं। लोकतंत्र में यह उनका भी हक है और मेरा भी। मेरा सवाल यह है कि जिस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सरनेम के तमगे के साथ गांधी परिवार ने केंद्र और प्रदेशों में वर्षों तक सत्ता की मलाई काटी है, उनके सपनों के अनुसार किसानों के लिए क्या किया। उनको कितना अवसर दिया।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका को यह बताना चाहिए कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बारे में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट पर वर्षों तक कौन कुंडली मारकर बैठा रहा। सरयू नहर जैसी तमाम सिंचाई परियोजनाएं दशकों तक किन वजहों से अधूरी रहीं। वह फसल मुआवजे की बात करती हैं। योगी सरकार ने तो पहली बार बंटाईदारों तक को बीमा के दायरे में लेकर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा दी। जितने गोआश्रय बनाए, वह आपको कभी नजर नहीं आएंगे। नजर तो आपको एमएसपी पर खाद्यान्नों और गन्ना के रिकॉर्ड खरीद और भुगतान के आंकड़े भी नहीं आएंगे। झूठ बोलना कांग्रेस की आदत रही है। ऐसे में प्रियंका से सच की उम्मीद है भी नहीं।

यूपी में 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये : प्रसाद

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए जितने प्रयास किए हैं, उतने शायद ही पहले किसी सरकार में हुए हों। सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रदेश के सालाना बजट से ज्यादा धनराशि महज साढ़े चार साल के कार्यकाल में दी है। यह भी एक इतिहास है कि आजादी से लेकर 2017 से पहले तक किसी सरकार ने प्रदेश के सालाना बजट तो दूर उसकी आधी धनराशि भी किसानों को नहीं दी है।

Tags: ;ucknow newspriyanka gandhiSiddharthnath
Previous Post

यूपी में 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये : प्रसाद

Next Post

यमुना के तटवर्ती गांवों के बाशिंदों को ऊंचाई पर करें विस्थापित : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post

यमुना के तटवर्ती गांवों के बाशिंदों को ऊंचाई पर करें विस्थापित : योगी

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत

11/01/2023
ripudaman

एयर इंडिया बम विस्फोट केस में बरी रिपुदमन सिंह की कनाडा में हत्या

15/07/2022
Khesari Kangna Ranaut Anger

कंगना रनौत पर भड़के खेसारी लाल यादव

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version