• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत पर बाँके से हमला, आरोपी महंत गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र स्थित प्राचीन गुलाचीन मंदिर (पंचमुखी हनुमान) के महंत हरेराम (55) पर तपस्वी केशवदास ने बांके से वार कर दिया। वार से महंत हरेराम खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। उनके चेलों ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं आरोपी केशवदाल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी साधू का कहना है कि गुरु का बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। घटना धार्मिक स्थल से जुड़ी होने के चलते मंदिर के बाहर व अंदर सुरक्षा के लिहाज के पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

इंस्पेक्टर विकासनगर आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी केशवदास (65) मूल रूप से राजस्थान टोंक थानवाला का रहने वाला है। तीन दिन पहले वह मंदिर आया था। शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में पूजा होने के बाद आरोपी केशवदास की बिदाई होनी थी। मंदिर के प्रथम तल पर बिदाई समारोह के दौरान अचानक केशव दास ने महंत हरेराम पर बांके से सिर पर हमला कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट आई।

वहीं बांके को छीनने के प्रयास में आरोपी केशव दास का भी हाथ फट गया। आरोपी केशव दास के मुताबिक गुलाचीन मंदिर के मंहत हरेराम और केशवदास अपने गुरु के माध्यम से मिले थे। उन्होंने गुरु शिष्य की परंपरा का पालन नहीं किया। इसके चलते गुरू का बदला लेने के लिए हमला किया।

ADJ पर हमले मामले में ट्विस्ट, SP ने किया इस बात का खुलासा

हरेराम की तहरीर पर आरोपित केशवदास के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में हरेराम ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है। दूसरी तरफ पूरी घटना की उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक केशवदास की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। पूछताछ में कभी गुरू का बदला लेने की बात तो कभी मंदिर परिसर में अराजकता का माहौल खत्म करने जैसे बयान दे रहा है। उसने जिस बांके से हमला किया वह भी ऐसा था जिससे किसी की जान लेना आसान नहीं था। आरोपी केशवदास को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके विषय में जानकारी जुटाने के लिए गृहजनपद की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

बंदूक की नोंक पर ग्राम प्रधान का अपहरण, आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे SSP ऑफिस

पुलिस की पूछताछ में मंदिर के महंत हरेराम ने आरोपी केशवदास के आपराधिक प्रवृति का होना बताया है। उनके मुताबिक कई बार उग्र होकर गलत हरकतें कर चुका है। साधु समाज का होने के चलते मंदिर आने पर उसे सहारा दिया गया था। जहां उसने मंदिर को बदनाम करने की नियत से हमला किया। वहीं आरोपी ने महंत के आपराधिक प्रवृत्ति का होने की बात कहते हुए मंदिर पर एक छ्त्र राज चलाने के लिए शिष्यों व सहयोगियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Tags: crime newsgulacheen hanuman mandirhanuman mandirLucknow Newspanchmukhi hanuman mandir
Previous Post

CM योगी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘राजपथ पर एक सच्चा सन्यासी’

Next Post

राहुल गांधी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, हो चुके है कोविड के शिकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
rahul gandhi

राहुल गांधी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, हो चुके है कोविड के शिकार

यह भी पढ़ें

Mohan Bhagwat- Bhaiyyaji Joshi

मोहन भागवत और भैयाजी जोशी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

07/03/2021
Chauri-Chaura Centenary Celebrations

PM मोदी ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, शहीदों के परिवार को करेंगे सम्मानित

04/02/2021
Dead Body

जंगल में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

06/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version