• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदायूं गैंगरेप केस का मुख्यारोपी महंत सत्यनारायण गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

Writer D by Writer D
08/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
mahant satyanarayan arrested

mahant satyanarayan arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 50 वर्षीय महिला के साथ हैवानियत के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वो दो दिन से फरार था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिला मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने गुरुवार आधी रात को बताया कि सत्यनारायण एक गांव में अपने अनुयायी के घर में छिपा हुआ था जहां से उसे पकड़ा गया। उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ को आदेश दिया था। जिला पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। इस मामले के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

बदायूं में निर्भया कांड: महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

इस घटना के चलते विपक्षी दलों ने यूपी सरकार को घेरने की कोशिश भी की थी। हालांकि सीएम योगी ने कहा था कि बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है। अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बदायूं में मंदिर गई महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अब एक और जांच की जाएगी। यह जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने से जुड़ी हुई है। जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक करने की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिए हैं। बदायूं डीएम ने यह जांच एडीएम को सौंपी है। उनसे नौ जनवरी तक जांच रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि पोस्टमार्टम से ही महिला के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म थे और उसकी एक टांग भी टूटी हुई थी।

यूपी में छह IPS  और 31 PPS अफसरों के तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि बुधवार को बदायूं जिले से हैवानियत की हदें पार करने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल, उघैती इलाके में रविवार रात 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया था और तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस की ओर से इस मामले में एक्शन के लिए चार टीमें बनाई गई थीं। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया था। इस केस के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण फरार चल रहा था. गुरुवार को पुलिस ने उसे भी धर दबोचा।

प्रदेश के हर सरकारी स्कूल में पोषण वाटिका बनायी जाएगी : शिवराज

जानकारी के मुताबिक महिला रविवार को शाम 6 बजे पूजा के लिए गई थी। जब 2-3 घंटे बाद वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले थाने गए। लेकिन उन्हें पुलिस ने रात 11 बजे तक अटेंड नहीं किया। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी खटखटा के डेडबॉडी फेंकी और भाग गए। परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिस ने सुबह मामले को देखने की बात कही थी।

Tags: Badaun gang rape casecm yogicrime newscrime news in hindigangrape caseSTFup crime newsup news
Previous Post

यूपी में छह IPS  और 31 PPS अफसरों के तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

मीटिंग के दौरान DM को दिया पानी की जगह ‘जहर’, प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
dm purva garg

मीटिंग के दौरान DM को दिया पानी की जगह 'जहर', प्रशासन में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Bada Mangal

इन उपायों से होगी हनुमान जी की असीम कृपा, खुशियों का आगमन

13/05/2025

बिहार डीजीपी: सुशांत के अकाउंट से चार साल में निकाले गए 50 करोड़ रुपये टोटल

05/08/2020
UP Vidhansabha

UP विधानसभा सत्र: CDS रावत सहित 11 माननीयों को श्रद्धांजलि देकर कल तक सदन स्थगित

15/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version