• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा में हिजबुल आतंकवादी समेत पांच गिरफ्तार

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के गुट का भंडाफोड़ करके एक आतंकवादी और चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है।

लखनऊ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 831 नए संक्रमित मरीज मिले

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घाटी में हथियारों की तस्करी करने वाले एक गुट के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 162वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार रात कुपवाड़ा जिले के लालपोरा में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

सुरक्षाबलों ने इस अभियान में हिजबुल के आतंकवादी परवेज अहमद भट को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक एके राइफल, एक नौ एमएम की चीनी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गयी है। भट कुपवाड़ा के लालपोरा लोलाब का रहने वाला है।

मशहूर शायर राहत इंदौरी के बारे में जानेें कुछ खास बातें, पहले क्या करते थे काम?

इसके अलावा हिजबुल मुजाहिद्दीन के चार कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान अल्ताफ अहमद मीर, गुलाम कोहली, निजाम दीन गुज्जर और अब्दुल कयूम गुज्जर के रूप में की गयी है। इनके पास से भी भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि हिजबुल के कार्यकर्ताओं ने संगठन के कमांडर रेयाज और अमजद से संपर्क किया था। यह दोनों ही बांदीपोरा के रहने वाले हैं और सोनार में जिले स्तर के कमांडर के रूप में सक्रिय हैं। यह दोनों ही घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार की आपूर्ति करते हैं।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस मामले में लालपोरा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है और जांच जारी है।

Tags: five including Hizbul terrorist arrested in KupwaraMajor success of security forcessecurity forcesकुपवाड़ा में हिजबुल आतंकवादी समेत पांच गिरफ्तारसुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी
Previous Post

लखनऊ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 831 नए संक्रमित मरीज मिले

Next Post

रायबरेली में 30 नये कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 884 पहुंची

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
सिद्धार्थनगर में 52 नए कोरोना पॉजिटिव 52 new Corona positive in Siddharthnagar

रायबरेली में 30 नये कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 884 पहुंची

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी ने ‘ज्योति छात्रवृति’ एवं ‘विजय’ छात्रवृति का शुभारंभ किया

13/07/2022

सीएम योगी के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी, तालाब होंगे स्थानीय पर्यटन के केंद्र

12/04/2022
bio energy projects

कम्प्रेस्ड बायोगैस तथा बायो डीजल के उत्पादन संयंत्रों की स्थापना हेतु 550 करोड़ रूपये के 12 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

19/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version