• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों का जरूर लें आनंद

Writer D by Writer D
14/03/2025
in फैशन/शैली
0
Haridwar

Haridwar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू तीर्थ स्थानों में हरिद्वार (Haridwar) महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं जहां का पवित्र माहौल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। हरिद्वार ऐसी जगह जहां मंदिरों के दर्शन करते हुए आप घूमने का मजा ले सकते हैं। हरिद्वार में आकर लोग अपने मन को सुख-शांति प्रदान करते हैं जिसके चलते कई भी महीना या मौसम हो यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा ही रहता है। आप चाहे तो वीकेंड पर भी हरिद्वार (Haridwar) में घूमने का मजा ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हरिद्वार (Haridwar) की मुख्य घूमने की जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने परिवार, दोस्तों या फिर अकेले भी जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में…

must visit places in haridwar,travel,holidays


गंगा आरती

गंगा की पवित्र लहरों के घाट जिसे हर की पौड़ी के नाम से जाना जाता पर हर संध्या को आरती की जाती है जो गंगा मैया को समर्पित है। पुजारियों द्वारा हाथ में लिए बड़ें-बड़े दीयों से इस पावन स्थान की आरती की जाती है देखकर ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने स्थल को अपनी रोशनी से जगमगा दिया हो। पानी में पड़ता दीयों का प्रतिबिंब टिमटिमाते सितारों की तरह मालूम पड़ता है। महाआरती की मधुर आवाज़ पूरे घाट में गूँजती हुई सुनाई पड़ती है। इस आरती का गवाह बनने सिर्फ भारतीय पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी भारी मात्रा में आते हैं।

must visit places in haridwar,travel,holidays

हर की पौड़ी

हर की पौड़ी हरिद्वार (Haridwar)  की प्रमुख जगहों में से एक है। हर की पौड़ी का अर्थ है – प्रभु के पैर। ऐसा माना जाता है कि यहां भगवान विष्णु प्रकट हुए थे और हरि की पौड़ी पर एक पत्थर पर भगवान के पदचिन्ह भी हैं। इस घाट से गंगा पहाड़ों को छोड़ मैदान की तरफ मुड़ती है। इस घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे ज़्यादा भीड़ होती है। प्रतिदिन गंगा आरती का आयोजन भी इसी घाट पर होता है।

must visit places in haridwar,travel,holidays

पारद शिवलिंग

हरिद्वार (Haridwar) से 2 किलोमीटर दूर स्थित कनखल का पारद शिवलिंग हरिहर आश्रम बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ शुद्ध पारे से बने 151 किलो के शिवलिंग की स्थापना की गई है। यहां हर साल लाखों भक्त आते हैं। यहाँ एक रूद्राक्ष का पेड़ भी है जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र है।

must visit places in haridwar,travel,holidays

चंडी देवी मंदिर

नील पर्वत पर बसा यह मंदिर चंडी देवी को समर्पित है। ऊँचाई पर बसा यह मंदिर सिर्फ पूजा-पाठ का केंद्र नहीं है बल्कि यात्रियों के बीच ट्रैकिंग के लिए भी लोकप्रिय है। खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे के साथ भक्ति का मेल अद्भुत है। हरिद्वार के पाँच तीरथ स्थलों में ये भी एक है जहाँ भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने की इच्छा सँजो के लाते है। इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था व विश्वास बहुत गहरा है। पहाड़ के ऊपर मंदिर व चारों तरफ हरियाली कितनी शोभा बिखेरता नज़र आता है। यहाँ से हरिद्वार की फोटो बेहद सौंदर्य पूर्ण आएगी। यह सबसे प्रसिद्ध हरिद्वार के दर्शनीय स्थल में से है।

must visit places in haridwar,travel,holidays

मनसा देवी मंदिर

हरिद्वार से 3 किलोमीटर की दूरी पर बिलवा पर्वत पर स्थित यह मंदिर आस्था का एक प्रमुख स्थल है। मनसा देवी को पार्वती का ही एक रूप कहा गया है। माना जाता है कि मनसा देवी मंदिर में मांगी गई मन्नत ज़रूर पूरी होती है इसलिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। हरिद्वार से यहां तक चल कर आया जा सकता है या रोपवे के जरिए भी पहुंचा जा सकता है।

must visit places in haridwar,travel,holidays

वैष्णो देवी मंदिर

कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर के नक्शे कदमों पर चलता हुआ यह मंदिर भी उसी की छवि है। मंदिर ऊँचाई पर स्थित है इसलिए यह धार्मिक यात्रियों के साथ-ही-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी उचित स्थान है क्योंकि यहाँ से आपको सौंदर्य ही सौंदर्य देखने को मिलेगा। मंदिर में तीन प्रतिमाए हैं- लक्ष्मी, काली व सरस्वती की जिन्हें बेहद महीनता से उकेरा गया है। मंदिर अपनी वास्तुकला व गुफाओं के लिए चर्चित है। यहाँ आपको मंदिर तक पहुँचने के लिए कश्मीर के मंदिर जितनी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी पर समझ लीजिए कि यह उसी का छोटा स्वरूप है। यह सबसे नामी हरिद्वार के दर्शनीय स्थल में से है।

must visit places in haridwar,travel,holidays

विष्णु घाट

हरिद्वार के सबसे प्रसिद्ध घाटों में से एक विष्णु घाट है। ऐसा माना जाता है की यहां भगवान विष्णु ने स्नान किया था और यहां स्नान करने से सभी पाप मिट जाते हैं, इसी वजह से यहां श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखने को मिलती है।

must visit places in haridwar,travel,holidays

भारत माता मंदिर

भारत माता मंदिर को मदर इंडिया मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर भारत माता को समर्पित है और यह देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जहाँ भारत माता की मूर्ती की पूजा होती है। इस मंदिर का निर्माण 1983 में स्वामी सत्यमित्रानंद द्वारा किया गया था और इसका उद्घाटन इंदिरा गाँधी ने किया था। यह मंदिर 108 फीट ऊंचा है और इसमें कुल 8 मंजिलें हैें। हर एक मंजिल में अलग अलग देवी-देवताों और स्वतंत्रता संग्रामियों की मूर्ती व फोटो हैं।

Tags: haridwarHolidaysTravel
Previous Post

AMU में होली का जश्न, हिंदू छात्रों ने पूरे उत्साह से मनाया पर्व

Next Post

जानें सपने में खुद को होली खेलते देखना होता है शुभ या अशुभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Holi

जानें सपने में खुद को होली खेलते देखना होता है शुभ या अशुभ

यह भी पढ़ें

Aishwarya Rai praises PM Modi

आपके प्रेरणादायक, मार्गदर्शक और प्रभावशाली विचारों… ऐश्वर्या राय ने की PM मोदी की तारीफ

19/11/2025
AK Sharma

पृथ्वीवासियों को पापियों से मुक्ति दिलाने के लिए ईश्वर लेते है अवतार: एके शर्मा

22/04/2023
Ramsevak

नाले में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version