• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज भवानीपुर से नामांकन करेंगी ममता बनर्जी, 30 सितंबर को होगा मतदान

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व घोषणा के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज जुम्मे के दिन भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम जहां से वह चुनाव हार गई थीं, वहां भी उन्होंने जुम्मे के दिन ही नामांकन दाखिल किया था।

अब भवानीपुर में 30 सितंबर को मतदान होना है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए छह महीने के अंदर चुनाव जीतना जरूरी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी इस बार भी जुम्मे के दिन शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। साल 2011 और 2016 में भी वह भवानीपुर विधानसभा सीट से ही जीत दर्ज करती रही हैं। वे हर बार जुम्मे के दिन ही नामांकन दाखिल करती हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दोपहर 12:30 बजे के करीब वह अपना नामांकन दाखिल करने जाएंगी।

दो मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ममता बनर्जी फिलहाल विधानसभा की सदस्य नहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री बनने के छह माह के भीतर उनके लिए सदस्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं भवानीपुर के विधायक रहे शोभन देव चट्टोपाध्याय अब खरदह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

हालांकि चुनाव आयोग ने फिलहाल यहां चुनाव की घोषणा नहीं की है। उन्होंने ममता के चुनाव लड़ने के लिए भवानीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया था। भवानीपुर से ममता बनर्जी दो बार पहले भी जीत चुकी हैं। भवानीपुर के अलावा 30 सितंबर को शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होगी। मतगणना तीन अक्टूबर को होगी।

उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन से पहले और बाद के जुलूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। प्रचार के लिए बाहरी स्थानों पर 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी हो सकेगी। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के लिए अधिकतम 20 स्टार प्रचारक होंगे और मतदान खत्म होने से पहले 72 घंटे के दौरान प्रचार पर पाबंदी रहेगी।

जहां उपचुनाव होने हैं, उन राज्यों से मिली सूचना के आधार पर निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसने कोरोना की स्थिति, बाढ़ एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर देश भर में अन्य 31 विधानसभा क्षेत्रों और तीन संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है।

Tags: Bengal ElectionBengal Newsbhawanipur nomiationMamta banerjeeNational newsnomination
Previous Post

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

Next Post

आज घर-घर पधारेंगे गणपति, इस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
ganesh chaturthi

आज घर-घर पधारेंगे गणपति, इस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना

यह भी पढ़ें

Naxalites

सुकमा में 9 महिलाओं समेत 33 नक्सलियों का सरेंडर, 17 पर घोषित है 49 लाख रुपए का इनाम

18/04/2025
Electricity Connection

यूपी में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली कनेक्शन की दरों में नहीं होगी बढ़ोतरी

31/10/2023
gold

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version