• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में प्रति हेक्टयेर दोगुना हो रहा आम का उत्पादन : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
04/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आम (Mango) की जब बात होती है, तो मुझे लगता है कि उप्र का वासी आम के गुणों से भलीभांति अवगत है। चटनी से लेकर पके हुए आम तक हर व्यक्ति को आम पूर्ण आहार प्रदान करता है। आम के किसानों ने देश व दुनिया के अंदर आम को आगे बढ़ाने का काम किया। आम का उत्पादन प्रति हेक्टेयर दोगुना करने में किसानों ने सफलता पाई है। अमीर व गरीब सबकी पहुंच आम तक है। यह सबके लिए सुलभ है, इसलिए इसका नाम ही “आम” हो गया। इसके लिए सभी विभागों को मिलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कही। वे लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित चार दिवसीय आम महोत्सव (Mango Festival)के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। प्रदेश के 75 जिलों से आये 800 सौ से ज्यादा आम की प्रजातियों की प्रदर्शनी लगायी गयी हैं।

‘लखनऊ आम महोत्सव-2022’ के शुभारंभ अवसर पर… https://t.co/ZNniskbFaD

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 4, 2022

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया। महोत्सव में सम्मानित होने वालों में दया कृष्ण शर्मा, पुष्पा अदिती सिंह, शिव कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, दिनेश प्रताप सिंह, एससी शुक्ला आदि विशेष कार्य करने वाले किसानों का नाम शामिल है। कोविड संक्रमण काल के कारण दो साल तक आम महोत्सव नहीं हो पाया था।

अवध शिल्प-ग्राम में आम महोत्सव में सेब जैसे दिखना वाला आम।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव में आम तो देखे लेकिन आर्गेनिक आम यहां देखने को नहीं मिला। आज उत्पादकता के साथ ही क्वालिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है। हमें प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। हमें बीज से लेकर फल के वृक्ष तक आर्गेनिक की तैयारी करनी होगी। हमारा प्रयास अधितम प्रचार पर भी होना चाहिए। हम दुनिया के अंदर बाजार को टटोलें, जहां बागवान वहां तक अपने उत्पाद को भेज सके।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा, 13 जनपद फल पट्टियों के रूप में हो रहे विकसित

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश के भीतर सर्वाधिक उप्र ने फलों व सब्जियों में एक स्थान बनाकर रखा है। उसमें आम का एक महत्वपूर्ण स्थान है। विगत वर्षों में 90 हजार हेक्टेयर फलों की बागवानी बढ़ी है। इस बात को ध्यान रखकर यहां अनेक कार्यक्रम कराये गये हैं। प्रति वर्ष हमलोग किसानों की आमदनी बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। कृषि की अपेक्षा हार्टिकल्चर में आमदनी बढ़ने की संभावना ज्यादा है। उसमें और ज्यादा सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। 13 जनपद ऐसे हैं, जिन्हें फल पटिटयों के रूप में विकसित किया गया है। बुंदेलखंड में भी केले की खेती को बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

मैंगो फेस्टिवल प्रदर्शनी को देखतीं हुईं महिलाएं।

उद्यानमंत्री ने कहा, अब उद्यानिकी विवि की जरूरत

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यहां नैफेड सहित तमाम विभागों ने अपना योगदान दिया है। उप्र में आम की उत्पादकता दूसरे राज्यों की अपेक्षा ज्यादा है। यहां दशहरी, लगंड़ा सहित तमाम प्रजातियां हैं। उद्यान विभाग इस समय हर किसान को सुविधा पहुंचाने के लिए घर-घर जा रहा है। इसके लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर दिया गया है। आज 22 जनपदों का दौरा कर चुका हूं। आज औद्योगिक खेती, उद्यानिकी खेती आय बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी है। आज संस्थानों में तकनीकी जरूर है, लेकिन उसको किसानों तक पहुंचाना जरूरी है। यह काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं। यहां अब औद्यानिकी विवि खोले जाने की जरूरत है।

योगी 2.0 रिपोर्ट कार्ड: 100 दिन में 500 से अधिक एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्तियां जब्त

12 सौ से ज्यादा किसान महोत्सव में

मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने कहा कि आम फलों का राजा होता है। इसके उत्सव के रुप में शुरूआत हो रहा है। इसके लिए हम सभी आभारी हैं। इसमें 12 सौ से ज्यादा किसान व मध्य प्रदेश व उत्तराखंड भी भाग ले रहे हैं। यहां पर उद्यमी भी अपनी नई तकनीकी लेकर आये हैं।

Tags: Lucknow NewsMangomango festivalYogi News
Previous Post

माफिया हाजी इकबाल पर कसा शिकंजा, घर पर चला बाबा का बुलडोजर

Next Post

अगले सप्ताह पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को करेंगे जनता को समर्पित : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
UPSCR

अगले सप्ताह पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को करेंगे जनता को समर्पित : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

नैनी सेंट्रल जेल

नैनी सेंट्रल जेल के 56 कैदी कोरोना संक्रमित, हुए आइसोलेट

28/08/2020
India has until 28 June to decide on hosting T20 World Cup

भारत के पास टी20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने का 28 जून तक का समय

01/06/2021
Rakhi Sawant

राखी सावंत पर भूत का साया, देखकर जैस्मिन और अर्शी के उड़े होश

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version