• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नायब सैनी की मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Writer D by Writer D
17/08/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की तरह उच्च शिक्षा विभाग के अनुबंधित कर्मचारी, एनएचएम वर्ग टू फेस इंस्ट्रक्टर, आरोही माडल स्कूलों के शिक्षक, कंप्यूटर प्रोफेशनल टीचर और फिक्स वेतन वाले कर्मचारियों की नौकरी भी सुरक्षित करने का निर्णय लिया। इसके लिए मंत्रिमंडल ने एक उच्च स्तरीय कमेटी बना दी है। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजेगी। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद मंत्रिमंडल के निर्णय को राज्य में तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।

शनिवार काे मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini)  की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव स्वीकार किया गया। मंत्रिमंडल में बीसी (बी) आरक्षण के प्रविधान वाली रिपोर्ट पर चर्चा की गई, जिसे स्वीकार करने के बाद मंजूरी के लिए चुनाव आयोग के पास भेजा जाएगा। इसके तहत अनुसूचित जाति के आरक्षण कोटे में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा और उन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। राज्य में शुक्रवार शाम को विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई थी, जिसके बाद आचार संहिता लग गई और समस्त नई परियोजनाओं व घोषणाओं का काम थम गया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात को ही भाजपा विधायकों व मंत्रिमंडल की औपचारिक बैठक बुलाई, जिसमें प्रदेश के राजनीतिक माहौल पर चर्चा की गई। इस औपचारिक बैठक में तय हुआ कि विधानसभा चुनाव में रैलियों का सिलसिला जारी रखा जाएगा और कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे। शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में फिर इसी मुद्दे पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने बताया कि वंचित अनुसूचित जाति के आरक्षण कोटे पर मंत्रिमंडल में चर्चा हुई है। हमने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की नौकरी को सुरक्षित किया है। ऐसे ही अब उच्च्तर शिक्षा विभाग के एक्सटेंशन लेक्चरर, इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कालेज की गेस्ट फैकल्टी को भी सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट पर फैसला लेने के लिए चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। चुनाव अयोग मंजूरी देगा तो हम इसे तुरंत लागू कर देंगे।

चारधाम यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने बताया कि बीसी (बी) की रिपोर्ट को मंत्रिमंडल ने स्वीकार किया है। इस रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों को राज्य में लागू करने को लेकर चुनाव आयोग फैसला लेगा। इस रिपोर्ट को भी चुनाव आयोग को भेजने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा में नौकरियों में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत है। हम इस फैसले के बारे में चुनाव आयोग से पूछेंगे। हरियाणा कैबिनेट में बीसी (बी) आरक्षण मंजूर किया है। इसके तहत अनुसूचित जाति आरक्षण कोटे में कोई बदलाव नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक बीसी (बी) को 10 प्रतिशत रिजर्वेशन मिलेगा।

नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने बताया कि अन्य अनुसूचित जाति और वंचित अनुसूचित जाति के कोटे के वर्गीकरण को लेकर भी विश्लेषण किया गया। हरियाणा में 20 फीसदी कोटा अनुसूचित जाति का है, इसमें से 10 फीसदी कोटा वंचित अनुसूचित जाति को दिया जाएगा, लेकिन अनुसूचित जाति कोटे में कोई बदलाव नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर दोनों तरफ से कोटा प्रयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि कोई पद खाली न रहे। इस मामले में आगे की कार्रवाई चुनाव के बाद की जाएगी।

Tags: CM Nayab Singh SainiHaryana newsNational news
Previous Post

चारधाम यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है: मुख्यमंत्री

Next Post

भाजपा के पक्ष में मतदान करके भ्रष्टाचारियों का सूपड़ा साफ करें : नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
Next Post
CM Nayab Singh

भाजपा के पक्ष में मतदान करके भ्रष्टाचारियों का सूपड़ा साफ करें : नायब सैनी

यह भी पढ़ें

DM Savin Bansal

असहाय व्यथित एकल माता की बेटी शिवानी की शिक्षा पुनर्जीवित, नए रूप में देहरादून जिला प्रशासन

17/08/2025
Chili Paneer Paratha

सर्दियों में टिफिन के लिए परफेक्ट है ये डिश

15/12/2025

BB 15: Oops मोमेंट का शिकार हुई शमिता

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version