• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रैपिड डायग्नॉस्टिक टेस्टिंग बनेगा जांच का माध्यम, 32.92 लाख किट्स की होगी आपूर्ति

Writer D by Writer D
28/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rapid Diagnostic Kits

Rapid Diagnostic Kits

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आम लोगों तक उत्तम स्वास्थ्य निदान पहुंचाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने प्रदेश में रैपिड डायग्नॉस्टिक टेस्टिंग  किट्स (Rapid Diagnostic Kits) की आपूर्ति के लिए प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। सीएम योगी की प्राथमिकता रही है कि उत्तर प्रदेश में वायरल रोगों की टेस्टिंग व निदान के लिए उचित जांच प्रक्रिया उपलब्ध हो। इस उद्देश्य से सरकार अब 32.92 लाख से ज्यादा रैपिड डायग्नॉस्टिक टेस्टिंग किट्स (Rapid Diagnostic Kits) की आपूर्ति की प्रक्रिया पर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) को इस आपूर्ति प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष की आपूर्ति अवधि के लिए इस टेंडरिंग प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया जा रहा है जिसके जरिए प्रदेश में रैपिड प्लाज्मा रिएजिन प्रक्रिया समेत कई प्रकार की वायरल बीमारियों की जांच के लिए जरूरी रैपिड डायग्नॉस्टिक टेस्टिंग किट्स (Rapid Diagnostic Kits) की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

2 चरणों में आपूर्तिकर्ता के निर्धारण की प्रक्रिया होगी पूरी

आपूर्तिकर्ता के निर्धारण के लिए यूपीएमएससीएल द्वारा 21 अक्टूबर को टेंडरिंग प्रक्रिया की शुरूआत कर दी गई है। इस क्रम में 2 नवंबर को एक प्री बिड मीट निर्धारित की गई है, जबकि 20 नवंबर तक इच्छुक आपूर्तिकर्ता कंपनियां इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं। दो चरणों में होने वाली टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत पहले चरण में टेक्निकल बिड व दूसरे चरण में फाइनेंशियल बिडिंग की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। इस टेंडर के लिए प्रॉसेसिंग फीस 5900 प्लस जीएसटी निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले इच्छुक आपूर्तिकर्ता को अपनी किट्स की 20 यूनिट क्वॉलिटी निर्धारण के लिए यूपीएमएससीएल को उपलब्ध कराना होगा। इस टेंडरिंग प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश शासन की रूलबुक के अनुसार अंजाम दिया जाएगा तथा यूपीएमएससीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर इस प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे।

रैपिड डायग्नॉस्टिक किट्स (Rapid Diagnostic Kits) के जरिए कई प्रकार की जांचें होंगी संभव

रैपिड डायग्नॉस्टिक टेस्टिंग किट्स (Rapid Diagnostic Kits) जांच का एक प्रभावी माध्यम है, जिनके जरिए कई प्रकार की वायरल बीमारियों की जांच में मदद मिलती है। फिलहाल, जिन रैपिड डायग्नॉस्टिक किट्स की आपूर्ति के लिए यूपीएमएससीएल फोकस कर रहा है उसमें एचआईवी व सिफलिस के लिए ड्यूअल टेस्ट्स किट्स के तौर पर 25 लाख किट्स की आपूर्ति एक वर्ष में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

वहीं, एचआईवी की जांच के लिए रैपिड डायग्नॉस्टिक किट्स (Rapid Diagnostic Kits) के तौर पर 2.02 लाख किट्स की आपूर्ति एक वर्ष में की जाएगी। दूसरी ओर, रैपिड प्लाज्मा रिएजिन आरडीटी के रूप में 5.90 लाख किट्स की आपूर्ति पूरे वर्ष की जाएगी। ये किट्स एचआईवी1 व एचआईवी2 सबटाइप्स व ट्रैपोनेमा पैडिलम की सीरम व प्लाज्मा निर्धारण प्रक्रिया के जरिए पूरे शरीर की स्थिति आवलोकन में सक्षम होगी। वहीं, एंजाइमे इम्यूनो एस्से एगलुटिनेशन व अन्य प्रिंसिपल्स के आधार पर जांच प्रक्रिया को पूर्ण करने में भी ये किट्स प्रभावी होंगी।

किट्स की गुणवत्ता वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों व सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) के आधार पर निर्धारित की जाएगी देश के ड्रग्स व कॉस्मेटिक्ट्स एक्ट 1940 (प्राइस कंट्रोल) के अनुसार सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट को मूर्त रूप दिया जाएगा।

Tags: Lucknow NewsRapid Diagnostic Kitsup newsYogi News
Previous Post

योगी सरकार में ‘यूनीकॉर्न’ ही नहीं, ‘सूनीकॉर्न’ का भी केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश

Next Post

बाबा साहब का अपमान करने वालों का चेहरा और चरित्र समझिए: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘सत्ता में रहते नहीं की लोधी समाज की चिंता, आज वोट के लिए पी रहे हैं चाय’: अखिलेश पर बरसे मंत्री संदीप सिंह

24/09/2026
अमरोहा

UPITS: ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

24/09/2026
UPPSC
उत्तर प्रदेश

UPPSC-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं लूटा, ज्ञान परंपरा को भी नष्ट करने का किया प्रयास: मुख्यमंत्री योगी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
CM Yogi

बाबा साहब का अपमान करने वालों का चेहरा और चरित्र समझिए: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

गोल्ड

केंद्र सरकार ने लॉन्च किया एक खास ऐप, सोने की गुणवत्ता को लेकर आपके सभी शक हो जाएंगे दूर

28/07/2020
encounter with Poonch security forces

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच अवंतीपुरा में मुठभेड़ जारी

27/09/2020
Died

कुंडली बार्डर पर धरने पर बैठे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच में जुटी पुलिस

31/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version